5 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)
1. 'राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA)' के नए कार्यकारी अध्यक्ष कौन बने है ?
Ans.धनंजय यशवंत चंद्रचूड़
न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA)'
31वें कार्यकारी अध्यक्ष बने है, इन्होंने 49वें मुख्य न्यायाधीश 'उदय उमेश ललित' का स्थान लिया है |
NALSA- National Legal Services Authority स्थापना-9 नवंबर, 1995
• मुख्यालय- नई दिल्ली
• संरक्षक-इन-चीफ- उदय उमेश ललित
• मोटो- न्याय सब के लिए
पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति (LAST 6
MONTH REVISION)
1) रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA)' के नए प्रमुख- जीएवी रेड्डी
2) भारत के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार- वी अनंत नागेश्वरन
3) असम राइफल्स (उत्तर) के 20वें महानिरीक्षक (IG)- विकास लखेरा
4) 'भारतीय तट रक्षक (ICG)' के नए महानिदेशक- वीरेंद्र सिंह पठानिया
5) रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और CEO- वी.के त्रिपाठी
2. भारत के पहले ‘तरल प्राकृतिक गैस (LNG)' से चलने वाले ग्रीन ट्रक को किस कंपनी ने लॉन्च किया है ?
Ans.ब्लू एनर्जी मोटर्स (महाराष्ट्र)
• ब्लू एनर्जी मोटर्स ने भारत के पहले ‘तरल प्राकृतिक गैस (LNG)' से चलने वाले ग्रीन ट्रक को पुणे के चाकन सयंत्र में लॉन्च किया है |इसका उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है, इस सयंत्र में सबसे पहला LNG-ईधन से चलने वाला मॉडल 5528 4x2 ट्रैक्टर होगा
3. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF)' के नए अध्यक्ष कौन बने है ?
Ans.कल्याण चौबे
• अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के 85 साल के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व खिलाड़ी को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है |
• भारत के पूर्व गोलकीपर और पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के नेता कल्याण चौबे दिग्गज फुटबॉल खिलाडी बाईचुंग भूटिया’ को चुनाब में 33-1 के बड़े अंतर से हराकर AIFF के नए अध्यक्ष बने है, इन्होंने प्रफुल्ल पटेल का स्थान लिया है |
AIFF -All India Football Federation
• स्थापना- 23 जून 1937
• मुख्यालय- नई दिल्ली
• पुरुष फुटबॉल टीम के कोच - इगोर स्टिमैक
• महिला फुटबॉल टीम के कोच - थॉमस डेनरबी
4. शिक्षक दिवस 2022
(Teacher's Day 2022)' कब मनाया जा रहा है ?
Ans.5 सितंबर
• शिक्षक दिवस भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर 5 सितंबर को मनाया जाता है |
• इस वर्ष शिक्षक दिवस का 60वां संस्करण मनाया गया है |और भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 को मनाया गया था
• थीम- Teachers:
leading in crisis, reimagining the future
पिछले टॉप-5 दिवस (LAST 6 MONTH REVISION)
1) विश्व मानवतावादी दिवस 2022- 19 अगस्त, (थीम-To show
the importance, effectiveness, and positive impact of humanitarian work)
2) विश्व फोटोग्राफी दिवस 2022-19 अगस्त, (थीम- Pandemic Lockdown
through the lens)
3) अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022- 12 अगस्त, (थीम -
Intergenerational solidarity: Creating a world for all ages)
4) विश्व जैव ईंधन दिवस 2022- 10 अगस्त, (थीम- To
promote the use of biofuel over conventional energy resources)
5) 8वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2022-7 अगस्त, (थीम- How
self-help groups sustain Indian
handicrafts and handlooms)
5. ब्लूमबर्ग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन को पछाड़कर' किस देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है ?
Ans.भारत
• ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 के अंतिम तीन माह में ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है |
• यह विश्लेषण अमेरिकी डॉलर पर आधारित है, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और ब्लूमबर्ग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का पहली (मार्च तिमाही) के अंत में डॉलर के एक्सचेंज रेट के आधार पर नॉमिनल कैश आकार 854.7 अरब डॉलर रहा है |
• जर्मनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है |
दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश
1) अमेरिका
2) चीन
3) जापान
6. उच्च शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए किस राज्य सरकार ने ‘समर्थ' नामक ई-गवर्नेस पोर्टल लॉन्च किया है |?
Ans.उत्तराखंड
• उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने समर्थ नामक एक ई-गवर्नेस पोर्टल लॉन्च किया है, इसके तहत शिक्षक एक-दूसरे संस्थानों में जाकर छात्रों को पढ़ा सकेंगे इसके साथ त्याह प्रवेश परीक्षा, वेतन संरचना, पांच राज्य विश्वविद्यालयों और 140 पब्लिक स्कूलों से नियुक्तियों के बारे में जानकारी सहित सभी प्रशासनिक और शैक्षिक अपडेट प्रदान करेगा
उत्तराखंड (Uttarakhand)
• उत्तराखंड की स्थापना - 9 नवंबर 2000
• उत्तराखंड की राजधानी- देहरादून /गैरसैंण
• उत्तराखंड के मुख्यमंत्री- पुष्कर सिंह धामी
• उत्तराखंड के गवर्नर - गुरमीत सिंह
• उत्तराखंड के मुख्यन्यायाधीश - विपिन सांघी
• उत्तराखंड के 2 पड़ोसी राज्य - हिमाचल प्रदेश, और उत्तर प्रदेश (हरियाणा)
• उत्तराखंड के 2 पड़ोसी देश है |– तिब्बत (चीन) और नेपाल
• उत्तराखंड की लोकसभा सीट - 5, राज्यसभा सीट-3, विधानसभा सीट -
उत्तराखंड की प्रमुख झीलें है |- नैनीताल झील, डोडीताल झील, भीमताल झील, सातताल झील , राकसताल झील, मालाताल झील, देवताल झील, खुरपाताल झील, द्रोण सागर झील यह सभी उत्तराखंड की प्रमुख झीलें है |
उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट (नया नाम रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान) (हेली नेशनल पार्क)' भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान है |जिसकी स्थापना 1936 में हुई थी यह भी उत्तराखंड में स्थित है |
• नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, गोविंद पशु बिहार राष्ट्रीय उद्यान यह सभी उत्तराखंड के प्रमुख नेशनल पार्क है |
• भारत का सबसे ऊंचा बांध टिहरी बांध' है |जो की भागीरथी’ नदी पर स्थित है, यह भी उत्तराखंड में स्थित है |
• नंदा देवी पर्वत’ यह भी उत्तराखंड में स्थित है |
7. भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (WTI) ने 'व्हेल शार्क बचाव अभियान’ को किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में शुरू किया है ?
Ans.उपयुक्त सभी (A.कर्नाटक B.केरल C.लक्षद्वीप)
• उद्देश्य- इस अभियान का उद्देश्य मछली पकड़ने के जाल में व्हेल शार्क के फँसने एवं इससे होने वाली मौतों की घटना में कमी लाना और मछुआरों को व्हेल शार्क के बचाव हेतु जागरूक करना है |
• व्हेल शार्क के बारें में- यह पृथ्वी पर सबसे बड़ी मछली है |और हमारे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में कीस्टोन प्रजाति है, यह लगभग 18 मीटर की लंबाई तक बढ़ सकता है |और इसका वजन 21 मीट्रिक टन तक हो सकता है |
8. 6 साल से अधिक की सजा के साथ दंडनीय अपराधों में ‘फोरेंसिक साक्ष्य' के संग्रह को अनिवार्य बनाने वाली भारत की पहली पुलिस कौन सी बनी
Ans.दिल्ली पुलिस
• दिल्ली पुलिस ने यह फैसला सजा दर बढ़ाने और आपराधिक न्याय प्रणाली को फोरेंसिक विज्ञान जांच के साथ एकीकृत करने के लिए किया गया है |इसके अलावा दिल्ली के हर जिले को एक फॉरेंसिक मोबाइल वैन आवंटित की जाएगी, ताकि जब भी कोई आवश्यकता हो तो जांच अधिकारी को मौके पर वैज्ञानिक और फॉरेंसिक सहायता पहुंचाई जा सके
9. सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC)' लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कौन बने है?
Ans.यमुना कुमार चौबे
• यमुना कुमार चौबे नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC)' लिमिटेड के 3 महीने के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने है, इन्होंने अभय कुमार सिंह का स्थान लिया है |
NHPC- National Hydroelectric Power Corporation
• यह भारतीय जल विद्युत उत्पादन कंपनी है |
• स्थापना- 1975
• मुख्यालय- फरीदाबाद (हरियाणा)
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी रूप से विकसित 'INS विक्रांत' भारतीय नौसेना को सौंपा है, यह क्या है ?
Ans.विमानवाहक पोत *
• भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत 'INS विक्रांत' को कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने 20000 करोड़ रूपये की लागत से बनाया है, INS विक्रांत केरल में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा
• INS विक्रांत के बारें में- INS विक्रांत की अधिकतम रफ्तार 51 किलोमीटर प्रतिघंटा है, यह एक बार में 13890 किलोमीटर की यात्रा कर सकता है |
पिछले टॉप-5 गश्ती जहाज, पोत और हेलीकॉप्टर से जुड़े प्रश्न
1) किस भारतीय अर्द्धसैनिक बल में ऊर्जा प्रवाह' नामक नए पोत को शामिल किया गया है- भारतीय तटरक्षक बल (ICG)
2) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के 'ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर मार्क- III' को किस भारतीय अर्द्धसैनिक बल में शामिल किया गया है-भारतीय तटरक्षक बल (ICG)
3) भारतीय तटरक्षक बल ने पांचवें अपतटीय गश्ती जहाज ‘सक्षम' को तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया है, इस जहाज का निर्माण किसने किया है- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL)
4) समुद्री निगरानी में मदद के लिए भारत ने किस देश को पहला ‘डोर्नियर' नामक समुद्री निगरानी विमान सौंपा है- श्रीलंका
5) 'INS सिंधुध्वज' नामक पनडुब्बी को 35 साल बाद भारतीय नौसेना से सेवामुक्त कर दिया गया है, इसका निर्माण किस देश ने किया था- रूस
11. कनाडा के 'मरखम शहर' में एक सड़क का नाम भारत के किस संगीतकार के नाम पर रखा गया है ?
Ans.AR रहमान
• कनाडा के मरखम शहर में एक सड़क का नाम विश्व विख्यात संगीतकार AR रहमान के नाम पर रखा गया है |अल्लाह रक्खा रहमान (AR रहमान) भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है |
12. 'सांस्कृतिक परिषद फोरम' की स्थापना के लिए भारत ने किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है ?
Ans.संयुक्त अरब अमीरात
• इस समझौते का उद्देश्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक समझ को बढ़ाना और मजबूत करना है |
United Arab Emirates
UAE- United Arab Emirates
• UAE एशिया महाद्वीप में स्थित है |
• UAE की राजधानी – अबू धाबी
• UAE की Currency –
UAE दिरहम
• UAE के राष्ट्रपति- मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
• ICC का मुख्यालय- दुबई
• दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' जिसकी ऊंचाई 829.8 मीटर है |यह भी UAE देश के दबई शहर में स्थित है |कोयले से बिजली बनाने वाला पहला अरब देश UAE बना है |
• UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया है |

0 Comments