22 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)



1. कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए खेती में ब्लॉकचेन तकनीक’ पेश करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है ?

Ans.झारखंड

झारखंड कृषि क्षेत्र में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है उद्देश्य- ब्लॉकचैन को लागू करने का उद्देश्य किसानों को बीज विनिमय योजना और अन्य योजनाओं के तहत प्राप्त बीजों की पारदर्शिता और प्रामाणिकता लाना है

 भारत का पहला   

1) भारत का पहला आदिवासी ‘कार्यात्मक रूप से साक्षर' जिला कौन सा बना है- मंडला (मध्यप्रदेश)

2) भारत की पहली पानी के अंदर मेट्रो ट्रेन' किस शहर में शुरू की जाएगी कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

3) प्रयोगशाला में हीरे विकसित करने वाले निर्माताओं को औपचारिक वित्त देने वाला 'भारत का पहला बैंक' कौन सा बना है- भारतीय स्टेट बैंक (मुंबई)

4) भारत का पहला हिमालयन मसाला उद्यान' कहाँ स्थापित किया गया है रानीखेत (उत्तराखंड)

5) गूगल द्वारा यातायात डेटा सार्वजनिक करने वाला 'भारत का पहला शहर' कौन सा बना है- औरंगाबाद (महाराष्ट्र)

 

2. विकलांग और आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने विद्या रथ-स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना' शुरू की है ?

Ans. असम  

• असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समाज के विकलांग और आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए 'विद्या रथ-स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना’ शुरू की है

• रथ-स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना में 10 महीने के लिए वंचित बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने की परिकल्पना की गई है, जिसके बाद बच्चों को पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा

• असम की राजधानी- दिसपुर

• असम के मुख्यमंत्री – हेमंत बिस्वा शर्मा

• असम के गवर्नर – जगदीश मुखी

• असम के मुख्यन्यायाधीश - सुधांशु धूलिया

• काजीरंगा नेशनल पार्क, नामेरी नेशनल पार्क, मानस नेशनल पार्क, डिब्रू - साइखोवा नेशनल पार्क, ओरंग नेशनल पार्क,रायमोना वन अभ्यारण्य, देहांग पटकाई वन्यजीव अभयारण्य यह सभी असम के महत्वपूर्ण नेशनल पार्क है

• ‘माजुली द्वीप’ असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित विश्व की सबसे बड़ी नदी द्वीप है असम के लोहीत नदी पर स्थित 'भूपेन हजारिका पुल (ढोला सदिया पुल)' जिसकी लंबाई 9.15KM है भारत का सबसे लंबा पुल है

• एक सिंग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध 'काजीरंगा नैशनल पार्क' असम में स्थित है

• बिहू असम राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है

• असम के 2 पड़ोसी देश - भूटान, बांग्लादेश

• असम की लोकसभा सीट - 14, राज्यसभा सीट - 7, विधानसभा सीट - 126

• असम के 7 पड़ोसी राज्य - पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम

• असम के हवाईअड्डे - लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा - गुवाहाटी

 

3. भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू' के नए सचिव कौन बने है ?

Ans.राजेश वर्मा

• राजेश वर्मा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नए सचिव बने है, यह कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिन्हे तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया था urrent

राष्ट्रीय नियुक्ति

1) राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (NATGRID)' के नए CEO- पीयूष गोयल

2) भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश (CJI)- उदय उमेश ललित

3) भारत के नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त’ कौन बने है- सुरेश एन पटेल

4) प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)' के नए प्रधान महानिदेशक- सत्येंद्र प्रकाश

5) 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)' के नए महानिदेशक- हिमांशु पाठक

 

4. विश्व मच्छर दिवस 2022 (World Mosquito Day 2022)' कब मनाया गया है ?

Ans.20 अगस्त

• वर्ष 1897 में भारत में कार्यरत ब्रिटिश सेना के सर्जन सर रोनाल्ड रॉस ने मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों की खोज की थी, उनके जीवन रक्षक कार्य का सम्मान देने के लिए विश्व मच्छर दिवस हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है

थीम- Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives

 

5. आतंकवाद से लड़ने के लिए नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2022' की अध्यक्षता किसने की है ?

Ans.अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री

• राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए शीर्ष नेतृत्व को एक साथ लाता है, इस सम्मेलन में पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवसायी और विशिष्ट क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी भाग लेते है

• इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा तैयार ‘राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS)' का उद्घाटन भी किया गया है

 

6. स्पाइसजेट को पछाड़कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन कंपनी कौन सी बनी है ?

Ans.विस्तारा

• नागर विमानन मंत्रालय (DGCA) द्वारा जारी भारत के हवाई यातायात डेटा के अनुसार विस्तारा भारत में 10.4% की बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन बन गई है

शीर्ष तीन कंपनियां

1) एयर एशिया 95.5 प्रतिशत

2) विस्तारा 89 प्रतिशत

3) गो फर्स्ट 84.1

Vistara -

• Vistara भारत की एयरलाइन कंपनी है

• स्थापना - 2013

• मुख्यालय - गुड़गांव (हरियाणा)

   अध्यक्ष - भास्कर भट्ट

• CEO - विनोद कनन

• पेरन्ट कंपनी - टाटा संस (Tata Sons)

 

7. भारतीय मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए ‘एक्वा बाजार' नामक ऐप को किसने लॉन्च किया है ?

 Ans.पुरुषोत्तम रूपाला (केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री

• केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने भारतीय मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए एक्वा बाजार नामक ऐप को लॉन्च किया है

• यह ऐप एक बाजार मंच है, जो जल कृषि क्षेत्र में शामिल विभिन्न हितधारकों को मछली के बीज, चारा, दवाओं आदि जैसे कच्चे माल और मछली के लिए आवश्यक सेवाओं के स्रोत में जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा

 

8. 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2022' कहाँ आयोजित किया जाएगा?

Ans. हैलिफैक्स (कनाडा

• 65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन कनाडा के हैलिफैक्स में आयोजित किया जा रहा है

• इस सम्मेलन से सभी देश पारस्परिक हित और संसदीय सहयोग के मामलों पर चर्चा करने के लिए अन्य राष्ट्रमंडल देशों के साथ बातचीत भी करेंगे

• भारतीय सासंदों के दल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे

कनाडा (Canada)

• कनाडा उत्तर अमेरिका महाद्वीप में स्थित है

• कनाडा की राजधानी - ओटावा

• कनाडा की Currency - कैनेडियन डॉलर

• कनाडा के प्रधानमंत्री - जस्टिन टूडेयू

• क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश कौनसा है- कनाडा (पहला रूस)

• विश्व में सबसे लंबी सीमा वाला देश कौनसा है- कनाडा

• 18वीं सदी पुरानी देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति किस देश ने भारत लो लौटाई है कनाडा

• 49वीं समानांतर रेखा किन दो देश के बीच है- कनाडा और अमेरिका

• कनाडा की संसद का क्या नाम है-पार्लियामेंट

 

9. यूरोप में आयोजित 'UEFA महिला चैंपियंस लीग 2022' में खेलने वाली भारत की पहली फुटबॉल खिलाड़ी कौन बनी है ?

Ans.मनीषा कल्याण  

• भारत की 20 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने इतिहास रच दिया है, वह UEFA महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है, मनीषा ने यह कीर्तिमान माकरियो स्टेडियम में अपोलन लेडीज FC के लिए खेलते हुए बनाया है

 

10. किस राज्य सरकार ने 'दही हांडी खेल' को आधिकारिक रूप से एडवेंचर खेल का दर्जा देने की घोषणा की है ?

Ans.महाराष्ट्र

• महाराष्ट्र राज्य ने दही हांडी खेल को आधिकारिक रूप से एडवेंचर खेल का दर्जा देने की घोषणा की है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस खेल श्रेणी के तहत भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है

1) महाराष्ट्र के ‘उस्मानाबाद शहर' का नाम बदल कर नया नाम-धाराशिव

2) 'NFCSFL' द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य कौन सा बना है- महाराष्ट्र

3) 'प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार ने किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है- विश्व आर्थिक मंच (स्विट्ज़रलैंड)

4) जेल में बंद कैदियों के लिए जीवला' नामक ऋण योजना को किस राज्य ने शुरू किया है- महाराष्ट्र

5) किस राज्य में नववर्ष ‘गुड़ी पड़वा' महोत्सव मनाया गया है- महाराष्ट्र

 

11. मलयालम आदिवासी समुदाय के पहले उपन्यासकार और केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता 'नारायण' का निधन हो गया है, यह किस राज्य से संबंधित थे ?

Ans.केरल

• नारायण को 1998 में प्रकाशित उपन्यास 'कोचारेथी' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 1999 मिला था

 

12. 'असम लोक सेवा आयोग (APSC)' के नए अध्यक्ष कौन बने है ?

Ans.भारत भूषण देव चौधरी

• भारत भूषण देव चौधरी 'असम लोक सेवा आयोग (APSC)' के नए अध्यक्ष बने है, इन्होंने राजीव कुमार बोरा का स्थान लिया है

APSC-Assam Public Service Commission

स्थापना- 1 अप्रैल 1937

मुख्यालय- गुवाहाटी (असम)