23 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)



1. द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'Ulchi Freedom Shield 2022' किन दो देशों के बीच आयोजित हुआ है ?

Ans.अमेरीका और दक्षिण कोरिया

• द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'Ulchi Freedom Shield 2022' अमेरीका और दक्षिण कोरिया की सेना के बीच आयोजित हुआ है, यह अमेरीका और दक्षिण कोरिया के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है उद्देश्य- इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य चिप कारखानों और आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसी प्रमुख सुविधाओं पर साइबर खतरों से निपटने के साथ साथ, युद्ध के बदलते तरीकों के अनुरूप तैयारियों में सुधार करना है

सैन्य अभ्यास

1) 'उदारशक्ति द्विपक्षीय युद्धाभ्यास 2022' भारतीय वायु सेना और किस देश की वायु सेना के बीच - मलेशिया

2) 'वज्र प्रहार 2022' नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के संयुक्त विशेष बल के बीच- अमेरिका

3) 'अल नजाह-IV' नामक सैन्य अभ्यास भारत और किस देश की सेना के बीच- ओमान

4) द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'X VINBAX 2022' भारत और किस देश की सेना के बीच- वियतनाम

5) समुद्री साझेदारी अभ्यास 'MPX' भारत और किस देश की नौसेना के बीच- जापान

 

2. नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित ‘हाइड्रोजन ईधन सेल बस' का शुभारंभ कहाँ किया है ?

Ans.पुणे (महाराष्ट्र

• इस बस को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)' और निजी फर्म 'KPIT लिमिटेड' ने विकसित किया है, इस बस में हाइड्रोजन ईंधन सेल वायु का इस्तेमाल कर बिजली उत्पन्न करता है जिससे बस को शक्ति मिलती है

• हाइड्रोजन ईंधन सेल बस विकसित करने का उद्देश्य भारत को स्वच्छ ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना, जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों को पूरा करना और इस क्षेत्र में रोजगार सृजित करना है

 22 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

3. 'चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे' का नाम बदलकर नया नाम क्या कर दिया गया है ?

Ans. शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

• चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अब शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा | शहीद भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया था

1) नवी मुंबई एयरपोर्ट' (महाराष्ट्र) का नया नाम- DB पाटिल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट

2) जम्मू कश्मीर के 'चेनानी नाशरी सुरंग' का नया नाम- श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल

3) आंध्रप्रदेश के 'कुरनूल हवाई अड्डे' का नया नाम - उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी हवाई अड्डा

4) एयरलाइन कंपनी ‘गोएयर (GoAir)' का नया नाम- गो फर्स्ट (Go First)

5) 'छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' का नया नाम- छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट

 

4. 'धर्म या मत के आधार पर हिंसक कृत्यों पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022' कब मनाया गया है ?

Ans.22 अगस्त

• संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 22 अगस्त को धर्म या मत के आधार पर हिंसक कृत्यों पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस' मनाया जाता है यह दिवस धार्मिक हिंसा या विश्वास के आधार पर, धार्मिक अल्पसंख्यकों से संबंधित व्यक्तियों सहित, हिंसा और आतंकवाद को लक्षित करने वाले कार्यों की कड़ी निंदा करने के लिए मनाया जाता है

 

5. केंद्र सरकार द्वारा किस राज्य के मिथिला मखाना (Mithila Makhana)' ___ को GI टैग प्रदान किया गया है ?

Ans. बिहार

• केंद्र सरकार के इस फैसले से मखाना उत्पादकों को मखाना उत्पाद का अधिकतम मूल्य मिलेगा, बिहार मखाना का प्रमुख उत्पादक राज्य है, जो देश के कुल उत्पादन का 80 प्रतिशत हिस्सा है, बिहार का मखाना पूरे भारत के अलावा चीन, जापान और थाईलैंड में बहुत लोकप्रिय है

GI टैग क्या है

• GI टैग यानि जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग' यह एक प्रकार का लेबल होता है, जिसमें किसी उत्पाद को विशेष भौगोलिक पहचान दी जाती है, ऐसा उत्पाद जिसकी विशेषता या फिर प्रतिष्ठा मुख्य रूप से प्रकृति और मानवीय कारकों पर निर्भर करती है

 22 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

6. ग्रामीण गरीब परिवारों की आजीविका में सुधार करने के लिए किस राज्य सरकार ने 300 ग्रामीण आजीविका पार्क विकसित करने की घोषणा की ?

Ans.छत्तीसगढ़  

• इस परियोजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और गौ-थान' को आजीविका का केंद्र बनाना है

• इस कार्यक्रम के तहत प्रथम वर्ष में 300 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे, छत्तीसगढ़ में पहला ऐसा पार्क कांकेर जिले में बना है, जिसका नाम गांधी ग्राम रखा गया है  

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

• छत्तीसगढ़ की स्थापना-1 नवंबर 2000 (26 वां राज्य बना)

• छत्तीसगढ़ की राजधानी-नया रायपुर (अटल नगर)

• छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री - भूपेश बघेल (कांग्रेस)

• छत्तीसगढ़ के गवर्नर – अनुसूइया उईके

• छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश – ए.के. गोस्वामी

• छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु जंगली भैंसा, राजकीय पक्षी हिल मैना, राजकीय वृक्ष साल

छत्तीसगढ़ के 7 पड़ोसी राज्य – मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश

• छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीट - 11, राज्यसभा सीट - 5, विधानसभा सीट - 90

छत्तीसगढ़ के हवाई अड्डे – अंबिकापुर हवाई अड्डा (अंबिकापुर), बिलासपुर हवाई अड्डा (बिलासपुर), स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा (रायपुर)

• छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य – गेड़ी, चंदेनी, सुआ, राऊत नाचा.

• अचानकमार और इंद्रावती यह दो मुख्य छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क है

 

7. बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित 'अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022' में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन बनी है ?

Ans.अंतिम पंघाल

• हरियाणा की अंतिम पंघाल ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के फाइनल मैच में कजाख्स्तान की एटलिन शागयेवा को 8-0 के विशाल अंतर से हराकर यह स्वर्ण पदक जीता है

8. महिला पुलिस का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन 2022' कहाँ आयोजित हुआ है?

Ans.शिमला (हिमाचल प्रदेश

गृह मंत्रालय तथा पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने हिमाचल पुलिस के सहयोग से इस सम्मेलन का आयोजन किया है इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाना तथा उनकी समस्या और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है

1) नाटो शिखर सम्मेलन 2022' का आयोजन कहाँ हुआ है- मैड्रिड (स्पेन)

2) समुद्री प्रदूषण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2022' कहाँ आयोजित हुआ है- लिस्बन (पुर्तगाल)

3) '18वें G-20 शिखर सम्मेलन 2023' का आयोजन कहाँ किया जाएगा - भारत

4) तिब्बत पर 8वां विश्व सांसद सम्मेलन 2022' कहाँ आयोजित हुआ है - वाशिंगटन (अमेरिका)

5) '48वें G7 शिखर सम्मेलन 2022 की मेजबानी किस देश ने की है- जर्मनी

 22 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

9. एशिया के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता ब्रांड पुरस्कार 2022' से किस महारत्न कंपनी को सम्मानित किया गया है ?

 Ans.राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC), नई दिल्ली

• 'राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC)' को यह पुरस्कार सिंगापुर में आयोजित ‘एशिया बेस्ट एम्प्लॉयर ब्राण्ड अवॉर्ड्स-2022' के 13वें संस्करण में मिला है ‘एशिया का सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता ब्रांड पुरस्कार' एशिया की उन शीर्ष पायदान की कंपनियों को दिए जाते हैं जिन्होंने उत्कृष्ट प्रथाओं का प्रदर्शन किया हो

NTPC- National Thermal Power Corporation Limited

• NTPC भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है

• स्थापना - 7 November 1975 मुख्यालय – नई दिल्ली

• MD & CEO- गुरदीप सिंह

 

10. केंद्र सरकार ने आदिवासी युवाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण उद्यमी परियोजना' के दूसरे चरण का कहाँ से शुभारंभ किया है ?

Ans.रांची (झारखंड)

• ग्रामीण उद्यमी परियोजना एक अनूठी बह-कौशल परियोजना है, जिसका उद्देश्य मध्य प्रदेश और झारखंड में 450 जनजातीय छात्रों को प्रशिक्षित करना है

• वर्तमान में यह परियोजना महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात में लागू की जा रही है

 

11. 'विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 2022 (World Senior Citizens Day 2022)' कब मनाया गया है ?

 Ans.21 अगस्त

• इस दिवस को मनाने की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने साल 1988 में की थी यह दिवस हमें बड़े बुजुर्गों के सम्मान, अधिकार और उनके दिखाए हुए मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा देता है

 

12. भारतीय को सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी 'Paytm' के फिर से MD & CEO कौन बने है ?

Ans.विजय शेखर शर्मा

Paytm- स्थापना- 2010 / मुख्यालय- नोएडा (उत्तर प्रदेश)