24 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)



1. 'राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)' के नए महानिरीक्षक (OPS) कौन बने है ?

Ans.प्रवीण छाबड़ा

• प्रवीण छाबड़ा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)' के नए महानिरीक्षक बने है |

• राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए एक संघीय आकस्मिक बल है, इसे ब्लैक कैट्स के नाम से जाना जाता है |

NSG- National Security Guard

• स्थापना- 1986

• मुख्यालय- नई दिल्ली

• महानिदेशक- एम ए गणपति

राष्ट्रीय नियुक्ति

1) इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)' के नए निदेशक- तपन कुमार डेका

2) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)' के नए महानिदेशक- नकर गुप्ता

3) 'नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो' के नए महानिदेशक- जुल्फिकार हसन

4) सशस्त्र सीमा बल (SSB)' के नए महानिदेशक- SL थाओसेन

5) भारत के नए ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’- राजीव कुमार

 

2. अंतरिक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत की पहली 'वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरुकता वेधशाला' कहाँ स्थापित की जाएगी?

Ans.गढ़वाल (उत्तराखंड)

अंतरिक्ष से धरती की परिक्रमा कर रही 10 सेंटीमीटर आकार तक की वस्तुओं पर नजर रखने के लिये भारत की पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरुकता वेधशाला उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थापित की जाएगी

• इस वेधशाला का निर्माण अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्ट-अप कंपनी दिगंतरा' द्वारा किया जाएगा | अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता वेधशाला भारत को अंतरिक्ष में किसी भी गतिविधि पर नजर रखने में मदद करेगी, जिसमें अंतरिक्ष मलबे और इस क्षेत्र में मंडराने वाले सैन्य उपग्रह शामिल हैं

 

3. 'राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (NII)' के नए निदेशक कौन बने है ?

Ans.देबाशीष मोहंती

• वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देबाशीष मोहंती राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान के नए निदेशक बने है |

NII- National Institute of Immunology

• स्थापना- 24 जून, 1981

• मुख्यालय- नई दिल्ली

 

4. विश्व जल सप्ताह 2022 (World Water Week 2022)' कब से कब तक मनाया जाएगा?

Ans. 23 अगस्त से 1 सितंबर तक

• विश्व जल सप्ताह वैश्विक जल मुद्दों और अंतर्राष्ट्रीय विकास से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए 1991 से स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान (SIWI) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है |

थीम- Seeing the unseen: The value of water

• विश्व जल दिवस- 22 मार्च

• SIWI- Stockholm International Water Institute

• स्थापना- 1991

• मुख्यालय- स्टॉकहोम (स्वीडन)

• निदेशक- टॉर्गनी होल्मग्रेन

 

5. शतरंज टूर्नामेंट 'FTX क्रिप्टो कप 2022' किस खिलाड़ी ने जीता है ?

Ans.मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे )

• मैग्नस कार्लसन ने आर प्रज्ञानानंद से टाईब्रेक में अपना अंतिम मैच हारने के बावजूद FTX क्रिप्टो कप जीता 2022 जीत लिया है, भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानानंद ने इस टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा तीसरे स्थान पर रहे हैं

• आयोजन स्थल- मियामी (फ्लोरिडा)

1) भारत के 75वें शतरंज ग्रैंडमास्टर- वी प्रणव

2) गिजोन शतरंज मास्टर्स 2022' का खिताब- डी गुकेश

3) भारत के 74वें शतरंज ग्रैंडमास्टर' - राहुल श्रीवास्तव

4) भारत की 23वीं महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर’- प्रियंका नुटक्की

5) शतरंज टूर्नामेंट पैरासिन ओपन ए 2022' का खिताब- आर प्रज्ञानानंद

 

6. सिंगापुर की तर्ज पर भारत का पहला ‘नाइट सफारी और जैव विविधता पार्क' कहाँ बनाया जाएगा ?

Ans.लखनऊ (उत्तरप्रदेश

• उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा सिंगापुर की तर्ज पर भारत का पहला नाइट सफारी और जैव विविधता पार्क लखनऊ के कुकरैल वन में बनाया जाएगा, भारत में 13 अब तक ओपन डे सफारी पार्क है, लेकिन एक भी नाइट सफारी पार्क नहीं है |यह एक ओपन एयर चिड़ियाघर होगा, जो केवल रात में खुलेगा सफारी में रात में जानवरों के लिए चंद्रमा की रोशनी की नकल करते हुए हलकी रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें पर्यटक ओपन जीप से रात के वक्त जानवरों को देख सकेंगे

 

7. सशस्त्र बल न्यायाधिकरण को अधिक सशक्त और उत्तरदायी बनाने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'आत्मनिरीक्षण: सशस्त्र बल न्यायाधिकरण' नामक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन कहाँ किया है ?

Ans. नई दिल्ली

• यह संगोष्ठी सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के स्थापना दिवस समारोह के रूप में आयोजित की गई है |इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के सेवारत कर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और युद्ध में शहीद हुए जवानों की विधवाओं को जल्दी और कम खर्चे वाला न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्यायाधिकरण के कामकाज का विश्लेषण करना है |

सशस्त्र बल न्यायाधिकरण

• सशस्त्र बल न्यायाधिकरण भारत में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण अधिनियम, 2007 के तहत स्थापित एक सैन्य न्यायाधिकरण है, जिसका उद्घाटन 2009 में किया गया था इसकी प्रधान पीठ नई दिल्ली में स्थित है |

 

8. किस स्पेस एजेंसी ने वर्ष 2024 में चंद्रमा की सतह पर क्रू को उतारने वाला पहला 'आर्टेमिस कार्यक्रम (Artemis Program)' शुरू किया है ?

Ans.NASA (अमेरिका

• आर्टेमिस कार्यक्रम के माध्यम से NASA वर्ष 2024 तक मनुष्य (एक महिला और एक पुरुष) को चंद्रमा पर भेजना चाहता है, इस मिशन के अंतर्गत पृथ्वी की पहली महिला को चांद पर उतारा जाएगा

• नासा का यह कार्यक्रम तीन हिस्सों में बंटा है |जिसके तीसरे हिस्से में साल 2024 में आर्टेमिस III चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारेगा उद्देश्य- आर्टेमिस कार्यक्रम के माध्यम से नासा अपनी नई प्रौद्योगिकियों, क्षमताओं और व्यापार दृष्टिकोण का प्रदर्शन करना चाहता है, जो अंततः भविष्य में मंगल ग्रह के अन्वेषण के लिये आवश्यक होंगे |

NASA- National Aeronautics and Space Administration

• NASA अमेरिका की स्पेस एजेंसी है |

• स्थापना – 29 जुलाई 1958

• मुख्यालय – वॉशिंगटन डी सी

• अध्यक्ष - बिल नेल्सन

• मोटो – For The Benefit of All

 

9. शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य सरकार ने भारत की पहली शिक्षा टाउनशिप' स्थापित करने की घोषणा की है ?

Ans.उत्तरप्रदेश

• उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर और ऊँचा करने के लिए अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर शिक्षा टाउनशिप विकसित करने जा रही है |इन टाउनशिप में छात्रों को सभी प्रकार की शिक्षा व विभिन्न तरह के कौशल विकास प्रशिक्षण एक ही जगह उपलब्ध करवाएं जायेंगे

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh

• उत्तर प्रदेश की राजधानी - लखनऊ

• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री - योगी आदित्यनाथ (BJP)

• उत्तर प्रदेश के गवर्नर - आनंदी बेन पटेल इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) उच्च न्यायालय के मुख्यन्यायाधीश- राजेश बिंदल

• उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु बारह सिंघा, राजकीय पक्षी सारस, राजकीय फूल पलाश राजकीय वृक्ष -अशोक

• उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट - 80, राज्यसभा सीट - 31 सीटें, विधानसभा सीट - 403

• उत्तर प्रदेश का 1 पड़ोसी देश - नेपाल

• उत्तर प्रदेश की सीमा 8 राज्य से लगती है |- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगड़, झारखंड, और बिहार

उत्तरप्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य - करमा, शैला, ठडिया, घरकरही, चौलर, लट्ठमार दिवारी, घोड़ा, कार्तिक, धुरिया, राई, पाई डंडा, दीप, ख्याल, मयूर, झूला, चरकूला , जोगिनी, छपेली

उत्तरप्रदेश के हवाई अड्डे - चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डा (लखनऊ), लालबहादुर शास्त्री हवाईअड्डा (वाराणसी), नोएडा अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा (जेवर)

उत्तरप्रदेश के प्रमुख मंदिर- काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), प्रेम मंदिर (वृंदावन), राम मंदिर (अयोध्या)

 

10. 'अंडर-20 जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022' की पदक तालिका __ में कौन सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है ?

Ans.जापान

• जापान ने इस प्रतियोगिता में कुल 15 पदक जीते है, जिसमें 9 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है |

• भारत इस प्रतियोगिता में 16 पदकों के साथ पाचवें स्थान पर रहा है, जिसमें 1 स्वर्ण, 4 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल है |

• पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है, वहीं महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत 160 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा है |

पदक तालिका में शीर्ष तीन देश

1) जापान 15 (9G 1S, 5B)

2) ईरान 16 (7G 3S, 6B)

3) अज़रबैजान 9 (5G,1S, 3B)

• आयोजन स्थल- सोफिया (बुल्गारिया)

 

11. भारत में मंकीपॉक्स रोग के परीक्षण के लिए किस संस्थान ने स्वदेशी रूप से पहली ‘RT-PCR किट' विकसित की है ?

Ans.ट्रांसएशिया बायो मेडिकल्स (मुंबई

• RT-PCR- Real Time Reverse Transcription Polymerase Chain Reaction

• मंकीपॉक्स की जांच करने के लिए ट्रांसएशिया बायो मेडिकल्स ने भारत का पहला स्वदेशी निर्मित RT -PCR किट विकसित किया है |

• इस रियल-टाइम RT-PCR बेस्ड किट की मदद से मिनटों में संक्रमण का पता लगाया जाएगा

 

12. 'दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 (International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition 2022)' कब मनाया गया है ?

Ans.23 अगस्त

• यूनेस्को द्वारा दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए 23 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है, इस दिन, 1791 में, सैंटो डोमिंगो (वर्तमान में हैती) में एक विद्रोह शुरू हुआ था जिसने ट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी