26 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)



1. प्रतिष्ठित ‘फेलो ऑफ द अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी पुरस्कार ___2022' के लिए किस भारतीय चिकित्सक को चुना गया है ?

 Ans. NV सुंदरा चारी डॉ

. NV सुंदरा चारी को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा, डॉ. NV सुंदरा चारी न्यूरोलॉजी विभाग, सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज विजयवाड़ा के प्रमुख है ‘फेलो ऑफ द अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी पुरस्कार' व्यापक रूप से न्यूरोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है

• न्यूरोलॉजिस्ट- मस्तिष्क के उपचार के क्षेत्र में काम करता है

पिछले टॉप-5 पुरस्कार  

1) प्रतिष्ठित ‘बोल्टजमान पदक 2022' से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय दीपक धर

2) उर्दू भाषा के लिए ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021'- चंद्रभान ख्याल

3) युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार'- नीना गुप्ता

4) 'जेनेसिस प्राइस 2022'- अल्बर्ट वोला

5) अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार 2022'- रिजवाना हसन

 

2. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'मुख्यमंत्री सूक्ष्म वित्त योजना (CM Micro Finance Scheme)' को किस राज्य में शुरू किया है ?

Ans. नागालैंड

• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म वित्त योजना को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में शुरू किया है

• उद्देश्य- इस योजना का उद्देश्य कृषि औरसंबद्ध क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाना तथा कृषि-विपणन नेटवर्क और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है

नागालैंड -(Nagaland)

• नागालैंड की स्थापना - 1 दिसंबर 1963

• नागालैंड की राजधानी - कोहिमा

• नागालैंड के मुख्यमंत्री- नेफ़्यू रियो (नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी)

• नागालैंड के गवर्नर – जगदीश मुखी

• नागालैंड (गुवाहाटी) के मुख्य न्यायाधीश - रशमिन एम छाया

• नागालैंड के 3 पड़ोसी पड़ोसी- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर

• नागालैंड की लोकसभा सीट-1, राज्यसभा 1, विधानसभा 60

 

3. प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी 'India's Sex Ratio at Birth Begins to Normalize' रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019-21 में जन्म के समय भारत का लिंगानुपात कितना रहा है?

Ans. 108

• इस सर्वेक्षण के अनुसार, प्रत्येक 100 लड़कियों के मुकाबले पैदा हुए लड़कों की संख्या 2001 की तुलना में 110 से कम होकर 2019-21 में 108 तक रह गई है

• इस रिपोर्ट में जन्म के समय के लिंगानुपात के मामले में भारत के उत्तरी राज्यों में सबसे अधिक सुधार देखा गया है, लेकिन दक्षिणी राज्यों के साथ साथ पूर्वी भारत में भी इसमें गिरावट आई है

• वहीं भारत में 'लापता' बच्चियों की औसत वार्षिक संख्या 2010 की तुलना में लगभग 4.8 लाख से गिरकर 2019 में 4.1 लाख हो गई है

रिपोर्ट जारीकर्ता- Pew Research Center (वाशिंगटन, अमेरिका)

 

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अमृता’ नामक एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन कहाँ किया है

Ans. फरीदाबाद (हरियाणा

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में 'अमृता’ नाम से एशिया के सबसे बड़े 2600 बेड वाले मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया है

• यह अस्पताल 6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 133 एकड़ क्षेत्र में बना है, अमृता अस्पताल का निर्माण माता अमृता आनंदमयी मठ द्वारा किया गया है

1) एशिया के सबसे बड़े संपीड़ित बायोगैस संयंत्र' कहाँ शुरू किया गया है संगरूर (पंजाब)

2) 'दुनिया का सबसे बड़ा तैरता सोलर पावर प्लांट' किस नदी पर बनाया जाएगा- नर्मदा नदी (भारत)

3) दुनिया की सबसे बड़ी साफ पानी की स्टिंगरे मछली (Stingray Fish)' किस देश में खोजी गई है- कंबोडिया

4) भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा तरल दर्पण दूरबीन कहाँ स्थापित किया गया है- उत्तराखंड

5) दुनिया की सबसे बड़ी ‘इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर फैक्ट्री' कहाँ स्थापित की जाएगी- तेलंगाना (भारत)

 

5. नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए भोपाल में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की है ?

Ans. अमित शाह (केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री)

• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की है, यह बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उग्रवाद आदि के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आयोजित की गई है

क्षेत्रीय परिषद क्या है ?

• क्षेत्रीय परिषद वैधानिक निकाय है, यह संसद के एक अधिनियम, यानी राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 द्वारा स्थापित की गई है

• इस अधिनियम ने भारत को पाँच क्षेत्रों- उत्तरी, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी में विभाजित किया तथा प्रत्येक क्षेत्र के लिये एक क्षेत्रीय परिषद प्रदान की है

 

6. किस साहित्यकार को उनके हिंदी उपन्यास प्रमेय के लिए ‘साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022' प्रदान किया जाएगा ?

Ans. भगवंत अनमोल

• विभिन्न भाषाओं के 23 लेखकों की कृतियों को वर्ष 2022 के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए चुना गया है

• साहित्य अकादमी ने इस वर्ष के बाल साहित्य पुरस्कारों की भी घोषणा की है, हिंदी भाषा में यह पुरस्कार वरिष्ठ साहित्यकार 'क्षमा शर्मा’ को उनके कहानी संग्रह ‘चुनिंदा बाल कहानियां' के लिए दिया जाएगा

पुरस्कार विजेताओं की सूची

• डोगरी भाषा में आशु शर्मा को कठपुतली (कहानी-संग्रह) के लिए

• अंग्रेज़ी भाषा में मिहिर वत्स को टेल्स ऑफ़ हज़ारीबाग - (एन इंटिमेट एक्सप्लोरेशन ऑफ़ छोटानागपुर प्लेटो (यात्रा-वृत्तांत) के लिए

• गुजराती भाषा में भरत खेनी को राजा रवि वर्मा (जीवनी) के लिए

• कन्नड भाषा में दादापीर जैमन को नीलकुरिंजी (कहानी-संग्राज) के लिए

• कश्मीरी भाषा में शाइस्ता ख़ान को ब्रांदे बरस पेठ (कहानी-संग्रह) के लिए

• कोंकणी भाषा में मायरन जेसन बारॆटो को ताळो (निबंध-संग्रह) के लिए

• मैथिली भाषा में नवकृष्ण ऐहिक को खुरचनभाइक कछमच्छी (व्यंग्य संग्रह) के लिए

• नेपाली भाषा में रोशन राय चोट को देशको अनुहार (कविता-संग्रह) के लिए

• पंजाबी भाषा में संधू गगन को पंजतीले (कविता-संग्रह) के लिए संस्कृत भाषा में श्रुति कानिटकर को श्रीमतीचरित्रम् (कविता-संग्रह) के लिए

 

7. 'राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022' का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

Ans. राजस्थान

• राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट एवं हॉकी सहित 6 खेल शामिल होंगे

• उद्देश्य- इन ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है

• शुभंकर- शेरू

 

8. प्रतिष्ठित लिबर्टी मेडल 2022' से किसे सम्मानित किया जाएगा ?

Ans. वोलोडिमिर जेलेंस्की (यूक्रेन के राष्ट्रपति

• वोलोडिमिर जेलेंस्की को यह पुरस्कार रूस के अत्याचार के खिलाफ यूक्रेन के लोगों की रक्षा और उनका बहादुरी से नेतृत्व करने के लिए प्रदान किया जाएगा लिबर्टी मेडल पुरस्कार 1988 में अमेरिकी संविधान के द्विशताब्दी को चिह्नित करने के लिए स्थापित किया गया था, यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो दुनिया भर के लोगों को स्वतंत्रत और सुरक्षित करने का प्रयास करते हैं

 

9. स्वतंत्रता संग्राम में शामिल गुमनाम नायकों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए 'आजादी क्वेस्ट' नामक मोबाइल गेम ऐप को किसने लॉन्च किया है ?

A.अनुराग ठाकुर (केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री)

• इस ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया के सहयोग से डेवलप किया गया है उद्देश्य- इस मोबाइल ऐप का उद्देश्य ऑनलाइन गेम के जरिए देश के उन हीरो के बारे में बताना है, जिन्होंने देश की आजादी विकास में सहयोग दिया है

1) भारतीय मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए एक्वा बाजार' नामक ऐप को किसने लॉन्च किया है- पुरुषोत्तम रूपाला (केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री)

2) GST की चोरी को रोकने के लिए किस राज्य सरकार ने 'लकी बिल' नामक ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है- केरल

3) भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 'ई-अमृत' नामक मोबाइल ऐप को किस संस्थान ने लॉन्च किया है- नीति आयोग

4) सड़क पर रहने वाले बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया में सहायता करने के लिए 'CISS' नामक ऐप को किसने लॉन्च किया है- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR)

5) समुद्र तटों की सुरक्षा के लिए ‘बीच विजिल' नामक मोबाइल ऐप को किसने लॉन्च किया है- प्रमोद सावंत (गोवा के मुख्यमंत्री)

 

10. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हरित ऊर्जा और पर्यावरण प्रबंधन के लिए अपनी पहली गाय के गोबर से ‘संपीड़ित बायोगैस परियोजना' कहाँ शुरू की है ?

Ans. सांचोर (राजस्थान

• हिंदुस्तान पेट्रोलियम रिफाइनर ने गोबर-धन योजना के तहत, राजस्थान के सांचोर में अपनी पहली गाय के गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना शुरू की है इस परियोजना में बायोगैस के उत्पादन के लिए प्रतिदिन गाय के गोबर का उपयोग मोटर वाहन ईंधन के रूप में किया जाएगा

• HPCL- स्थापना- 1974/मुख्यालय- मुंबई (महाराष्ट्र)

• CMD- पुष्प कुमार जोशी

 

11. भारत में 'Tomato Flu' नामक वायरस का पहला मामला किस राज्य में पाया गया है ?

Ans.केरल

 • टोमेटो फ्लू वायरस सबसे पहले केरल के कोल्लम जिले में रिपोर्ट किया गया था, भारत में टोमेटो फ्लू के 80 संभावित मामले देखने को मिले हैं

सभी की उम्र 5 साल से कम है

• टोमेटो फ्लू होने पर त्वचा पर चकत्ते भी दिखाई देते हैं, जिससे मरीजों को त्वचा में जलन की शिकायत रहती है

 

12. भारत की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए किस भारतीय मोटर कंपनी ने यूनेस्को' के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है ?

Ans. रॉयल एनफील्ड

रॉयल एनफील्ड और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने हिमालय से शुरू होकर भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है

UNESCO- United Nations Educational Scientific and Cultural Organization

• संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन

  स्थापना - 16 नवंबर 1945

मुख्यालय - पेरिस (फ्रांस)

महासचिव – आन्द्रे अजोले