20 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)

 

1. विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी ‘बजाज इलेक्ट्रिकल्स' के नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO कौन बने है ?

Ans.अनुज पोद्दार  

      अनुज पोद्दार ‘बजाज इलेक्ट्रिकल्स' के नए MD & CEO बने है

Bajaj Electricals

• स्थापना- 14 जुलाई 1938

• मुख्यालय पुणे (महाराष्ट्र)

• संस्थापक- कमलनयन बजाज

• पैरेंट कंपनी- बजाज ग्रुप

  MD & CEO

1) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)' के नए MD & CEO- आशीष कुमार चौहान

2) पंजाब एंड सिंध बैंक' के नए MD और CEO- स्वरूप कुमार साहा

3) राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) के नए MD और ___ CEO- नटराजन सुंदर

4) विमानन कंपनी एयर इंडिया' के नए MD और CEO- कैंपबेल विल्सन

5) मारुति सुजुकी इंडिया' के नए MD & CEO- हिसाशी ताकेयूची

 

2. जल जीवन मिशन के तहत भारत का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कौन सा बना है ?

Ans.उपयुक्त तीनों  (A.दादरा और नगर हवेली B.गोवा C.दमन और दीव)

• गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव भारत का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बन गए है जहां सभी गांवों के लोगों ने अपने गांव को 'हर घर जल' के रूप में घोषित किया है

• गोवा के सभी 2.63 लाख ग्रामीण परिवारों और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के 85,156 घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पानी की पहुंच है

जल जीवन मिशन क्या है ?

• जल जीवन मिशन केंद्र सरकार द्वारा 15 अगस्त, 2019 को शुरू किया गया था, इस मिशन का उद्देश्य 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार के लिए पर्याप्त मात्रा में, निर्धारित गुणवत्ता वाले पेयजल की आपूर्ति करना है

 

3. भारत में दवाई की सप्लाई के लिए पहली बार 'आसमान से दवा' नामक ड्रोन सेवा किस राज्य में शुरू की गई है ?

Ans.अरुणाचल प्रदेश

      अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू द्वारा भारत में पहली बार ड्रोन से दवाई सप्लाई के कार्यक्रम की सफल शुरुआत की गई है

      अरुणाचल प्रदेश में ड्रोन से दवा सप्लाई की पहली उड़ान सेवा पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा से च्यांग ताजो तक शुरू की गई है, इस सेवा के माध्यम से अब अरुणाचल प्रदेश के सुदर वन क्षेत्रों में स्थित गांवों में ड्रोन के जरिए आसानी से दवाएं पहुंचाई जा सकेंगी

Trisand

v  अरुणाचल प्रदेश -(Arunachal Pradesh)

v  अरुणाचल प्रदेश की स्थापना - 20 फ़रवरी, 1987

v  अरुणाचल प्रदेश की राजधानी - इटानगर

v  अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री - पेमा खांडू (BJP पार्टी) (पहले प्रेम खांडू डुंगन)

v  अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल - बी.डी मिश्रा

v  अरुणाचल प्रदेश के नेशनल पार्क - नामदफा नेशनल पार्क, मौलिङ्ग नेशनल पार्क, मेहायो वाइल्ड्लाइफ सैंकचुरी, दिबांग वाइल्डलाइफ सैंकचुरी, ईटानगर वाइल्डलाइफ सैंकचुरी, सेस्सा वाइल्डलाइफ सैंकचुरी, ईगल नेस्ट वाइल्डलाइफ सैंकचुरी ये सभी अरुणाचल प्रदेश में स्थित है अरुणाचल प्रदेश के लोक नृत्य - बुईया, छालो, वांचो, पासी कोंगकी, पोग, पोपीर, बारडो छाम.

v  अरुणाचल प्रदेश के 3 पड़ोसी देश - भूटान, चीन, म्यांमार

v  अरुणाचल प्रदेश के 2 पड़ोसी राज्य - असम, नागालैंड

v  अरुणाचल प्रदेश की लोकसभा सीट - 2, राज्यसभा सीट -1, विधान सभा सीट - 60

v  ब्रह्मपुत्र नदी को अरुणाचल प्रदेश में दिहाँग के नाम से जाना जाता है.

 

4. 'विश्व फोटोग्राफी दिवस 2022 (World Photography Day 2022)' कब मनाया गया है ?  

Ans.19 अगस्त

      विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत 9 जनवरी, 1839 को फ्रांस में हुई थी, फ्रांस के जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर ने फोटोग्राफी का आविष्कार किया था, इस दिन को याद रखने के लिए हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस' मनाया जाता है

      थीम- Pandemic Lockdown through the lens

 

5. संयुक्त राष्ट्र' ने किस भारतीय को 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय इंटरनेट गवर्नेस फोरम (IGF) लीडरशिप पैनल में नियुक्त किया गया है ?  

Ans.अल्केश कुमार शर्मा

• संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अल्केश कुमार शर्मा को इंटरनेट गवर्नेस पर प्रख्यात विशेषज्ञों के एक पैनल में नियुक्त किया है

• इस पैनल की स्थापना इंटरनेट के रणनीतिक और जरूरी मुद्दों से निपटने के लिए की गई है

UN - United Nations

• स्थापना - 24 oct 1945 Current

• मुख्यालय - न्यूयॉर्क (USA)   

• सदस्य देश-193

• अध्यक्ष - एंटोनियो गुटेरेस

 

6. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली 'इलेक्ट्रिकव्हीकल-22' नामक डबल डेकर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस का कहाँ पर उद्घाटन किया है ?

 Ans. मुंबई (महाराष्ट्र)

      अशोक लीलैंड की सहायक कंपनी स्विच मोबिलिटी ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल-22 ‘नामक भारत की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस का निर्माण किया है

      यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस है एक बार चार्ज करने पर यह 250 किलोमीटर तक चलेगी

  भारत का पहला

1) भारत का पहला जैविक कचरे से चलने वाला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन’ कहाँ पर खुला है- मुंबई (महाराष्ट्र)

2) स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम ‘गगन (GAGAN)' का इस्तेमाल कर विमान लैंड करने वाली भारत की पहली एयरलाइन कंपनी कौन सी बनी है- इंडिगो एयरलाइन

3) टिकट प्रणाली के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहली 'डिजिटल बस सेवा’ का उद्धघाटन कहाँ किया गया है- मुंबई (महाराष्ट्र)

4) भारत की पहली ‘एल्युमीनियम बॉडी' वाली हल्की मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन कहाँ किया गया- कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

5) भारत की पहली ‘स्टील सड़क (Steel Road)' का निर्माण कहाँ किया गया है- सूरत (गुजरात)

 

7. बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘वोस्तोक 2022 (Vostok 2022)' किन देशों के बीच आयोजित किया जाएगा?

Ans.भारत, चीन, रूस, बेलारूस, मंगोलिया और ताजिकिस्तान

• बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'वोस्तोक 2022' भारत, चीन, रूस, बेलारूस, मंगोलिया और ताजिकिस्तान और अन्य देशों के बीच आयोजित किया जाएगा, इस सैन्य अभ्यास का नेतृत्व रूस करेगा उद्देश्य- इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ व्यावहारिक और मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहरा करना और भाग लेने वाले दलों के बीच रणनीतिक सहयोग के स्तर को मजबूत करना है

• आयोजन स्थल- रूस

 

8. मादक पदार्थों के तस्करों से जुड़ा भारत का पहला NIDAAN' नामक पोर्टल किस संस्थान ने लॉन्च किया है ?  

Ans.नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), नई दिल्ली  

• NIDAAN- National Integrated Database on Arrested Narco offenders

• इस पोर्टल के जरिए कोई भी एजेंसी देश के किसी भी हिस्से से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े किसी भी अपराधी का इतिहास, अपराधी की निजी जानकारी, उंगलियों के निशान और अदालती मुकदमों का विवरण हासिल कर सकती है

NCB - Narcotics Control Bureau

• स्थापना - 17 March 1986

• मुख्यालय - नई दिल्ली

• महानिदेशक - सत्य नारायण प्रधान

 

9. स्वतंत्रता दिवस के अवसर भारतीय रेलवे ने ‘सुपर वासुकी' नामक 6 इंजन और 295 डिब्बों वाली अब तक की सबसे भारी और सबसे लंबी मालगाड़ी कहाँ से कहाँ तक चलाई है ?

Ans.कोरबा (छत्तीसगढ़) और राजनांदगांव (नागपुर) के बीच

• 3.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी ‘सुपर वासुकी' का 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कोरबा तथा नागपुर के राजनांदगांव के बीच चलाई गई है, जो रेलवे के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी है इस परीक्षण के दौरान इसके 295 डिब्बों में 27,000 टन से अधिक कोयला लदा था और इस ट्रेमालगाड़ी ने 295 वैगन्स को लेकर करीब 267 किलोमीटर की यात्रा तय की है

Indian Railways (भारतीय रेलवे)

• स्थापना - 16 अप्रैल 1853

• मुख्यालय - नई दिल्ली

• रेलवे मंत्री - अश्वनी वैष्णव

• रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO - वी.के त्रिपाठी

• RPFS महानिदेशक - संजय चंद्र

• स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री- जॉन मथाई

 

10. विश्व मानवतावादी दिवस 2022 (World Humanitarian Day 2022)' कब मनाया गया है ?

 Ans.19 अगस्त

 

• विश्व मानवता दिवस' पहली बार संयुक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मनाया गया था 18 साल पहले इराक की राजधानी बगदाद में आज ही के दिन 19 अगस्त, 2003 को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर हमला हुआ था इस हमले में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के 22 कर्मचारी मारे गए थे जिसके बाद 19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया था

• थीम-To show the importance, effectiveness, and positive impact of humanitarian work

 

1) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2022 - 7 जून, (थीम- Safer Food, Better Health)

2) विश्व पर्यावरण दिवस 2022 - 5 जून, (थीम- Only One Earth)

3) विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022-31 मई, (थीम- Tobacco: Threat to Our Environment)

4) राष्ट्रमंडल दिवस 2022 - 24 मई, (थीम-Delivering a Common Future)

5) विश्व थायराइड दिवस 2022 - 25 मई, (थीम- Its Not You, Its Your Thyroid)

 

11. किस राज्य सरकार ने सभी राज्य विभागों में खिलाड़ियों को 2 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की घोषणा की है ?

Ans.कर्नाटक

• कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुलिस और वन विभाग में मौजूदा कोटे की तर्ज पर सभी राज्य विभागों में खिलाड़ियों को दो प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है

• इसके अल्वा कर्नाटक राज्य सरकार ने बास्केटबॉल को राज्य के खेल के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है

 

12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित बनाने के लिए किस वर्ष तक ‘पंच प्रण' (पाँच प्रतिज्ञा) लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की है ?   

Ans.2047

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर लाल किले से देश को 5 प्रण दिलाए है और वर्ष 2047, भारत की स्वतंत्रता का 100वें वर्ष तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है

• 5 प्रण के बारे में –

1.    पहला प्रण - विकसित भारत का लक्ष्य,

2.    दूसरा प्रण - गुलामी के हर अंश से मुक्ति,

3.    तीसरा प्रण - अपनी विरासत पर गर्व करना,

4.    चौथा प्रण - एकता और एकजुटता

5.    पांचवां प्रण - नागरिकों में कर्तव्य की भावना का होना