19 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)




1. जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि’ कौन बने है ?

Ans.गुरदीप सिंह रंधावा  

      गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी में भारतीय समुदाय के पहले प्रतिनिधि बने है

      गुरदीप सिंह रंधावा जर्मनी के 'क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU)' थुरिंगिया के पहले भारतीय प्रतिनिधि है, जो की जर्मनी की सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी है

जर्मनी (Germany)

      जर्मनी यूरोप महाद्वीप में स्थित है.

      जर्मनी की राजधानी - बर्लिन

      जर्मनी की Currency – यूरो

      जर्मनी के राष्ट्रपति - फ्रैंक वाल्टर स्टिनमिअर

      जर्मनी की सबसे लंबी नदी का क्या नाम है- राइन नदी

      जर्मनी के संविधान से क्या क्या लिया गया है- आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति के मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां, आपातकाल के समय मूल अधिकारों का परिर्वतन

      जर्मनी की संसद का क्या नाम है- बुंडसटैग

 

2. हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट (HEI) द्वारा जारी ‘स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर इनिशिएटिव रिपोर्ट 2022' के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में कौन सा शहर शीर्ष स्थान पर रहा है ?

 Ans. नई दिल्ली (भारत)

• भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष स्थान पर रही है, इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का खतरनाक फाइन पार्टिकुलेट मैटर सर्वाधिक (PM 2.5) है, वहीं दिल्ली का औसत वार्षिक एक्सपोजर 110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (110 ug/m3) बताया गया है

• यह रिपोर्ट दुनिया भर के 7,239 शहरों में 2010 से 2019 तक की अवधि के बीच प्रदूषण स्रोतों के विश्लेषण पर आधारित है जो शहरों में प्रदूषण के जोखिम और लोगों पर इससे जुड़े स्वास्थ्य प्रभावों को दर्शाती है

  शीर्ष तीन शहर

i.        दिल्ली (भारत) 110 ug/m3

ii.        कोलकाता (भारत) 84 ug/m3

iii.        कानो (नाइजीरिया) 83.6ug/m3

      रिपोर्ट जारीकर्ता- Health Effects Institute (अमेरिका)


स्टेटिक जीके भाग :- 2 


3. बेरोजगार महिलाओं के लिए किस राज्य सरकार ने 'अम्मा योजना' और 'वात्सल्य योजना' शुरू की है ?

Ans. सिक्किम   

      सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 'अम्मा योजना के तहत बेरोजगार माताओं को 20 हजार रुपये हर साल देने की घोषणा की है

      साथ ही सिक्किम राज्य सरकार द्वारा 'वात्सल्य योजना के तहत नि:संतान महिलाओं को (IVF) इलाज के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

सिक्किम -(Sikkim)

      सिक्किम की स्थापना -16 मई 1975

      सिक्किम की राजधानी - गंगटोक

      सिक्किम के मुख्यमंत्री-प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा)

      सिक्किम के गवर्नर – गंगा प्रसाद

      सिक्किम के मुख्यनयायाधीश - बिस्वनाथ सोमद्दर

      सिक्किम के 3 पड़ोसी देश – भूटान, चीन, नेपाल

      सिक्किम का 1 पड़ोसी राज्य – पश्चिम बंगाल

      सिक्किम की लोकसभा सीट -1, राज्यसभा सीट - 1, विधानसभा सीट - 32.

      किस राज्य की सीमा तीन देशों (नेपाल, भूटान और चीन) से लगती है

सिक्किम

      सिक्किम के प्रमुख दर्रे- नाथुला दर्रा, जेलेप ला दर्रा

      कंचनजंगा पर्वत किस राज्य में स्थित है- सिक्किम

      सिक्किम के प्रमुख उद्यान- कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

 

4. भारत का पहला आदिवासी कार्यात्मक रूप से साक्षर जिला कौन सा बना है ?

Ans. मंडला (मध्यप्रदेश)

      मध्यप्रदेश का आदिवासी बहुल क्षेत्र मंडला भारत का पहला कार्यात्मक रूप से साक्षर’ जिला बन गया है पूर्ण रूप से कार्यात्मक साक्षर होने का मतलब है कि अब मंडला जिले के सभी लोग अपना नाम लिख सकते है

 

5. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 'मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस' का नामक बदल कर नया नाम क्या कर दिया है ?  

Ans. क्लेड

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट के लिए नए नामों की घोषणा की है, यह नाम किसी भी सांस्कृतिक या सामाजिक अपराध से बचने के लिए है विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लेड को ‘क्लेड I' और पूर्व पश्चिम अफ्रीकी क्लेड को ‘क्लेड II' नाम दिया है, जिसमें IIB वर्ष 2022 में फैले वेरिएंट का समूह है

मंकीपॉक्स वायरस   

      मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोसिस है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलता है, जिसके लक्षण चेचक के समान होते हैं लेकिन चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर होते है

      WHO - World Health Organization

      WHO ने 7 अप्रैल, 1948 से कार्य आरंभ किया, अतः वर्तमान में 7 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है

      स्थापना - 7 अप्रैल 1948

      मुख्यालय - जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड)

      महानिदेशक - टैड्रोस ऐडहेनॉम

      WHO के वर्तमान सदस्य देश-194

      WHO का दक्षिण पूर्व एशिया का मुख्यालय- नई दिल्ली

 

6. भारत को दुनिया में नंबर 1 बनाने के लिए मेक इंडिया नंबर 1' नामक राष्ट्रीय मिशन किसने शुरू किया है ?

Ans. अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री)

      दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत को दुनिया में नंबर 1 बनाने के लिए मेक इंडिया नंबर 1' नामक राष्ट्रीय मिशन शुरू किया है

      यह मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, किसानों को फसल का दाम सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा

 

7. 17 अगस्त 2022 को भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजक रेखा की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई है, इस रेखा का क्या नाम है ?

 Ans. रेडक्लिफ़ रेखा

      75 साल पहले भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के दो दिन बाद उपमहाद्वीप को बांटने वाली एक सीमा रेखा रेडक्लिफ लाइन' प्रकाशित हुई थी

      जिसके जरिये भारत और नव-सृजित पाकिस्तान के बीच सरहद का भौगोलिक सीमांकन किया गया था

 

     i.        भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा को क्या कहा जाता है रेडक्लिफ रेखा

    ii.        रेडक्लिफ रेखा का नाम किसके नाम पर रखा गया है- सिरिल रैडक्लिफ

  iii.        भारत के पूर्वी भाग में भारत और किस देश की सीमा को भी रेडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है बांग्लादेश

  iv.        भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा की लंबाई कितनी है 2900 किमी

    v.        भारत और बंगलादेश के बीच रेडक्लिफ रेखा की लंबाई कितनी है लगभग 4096.7 किमी

 

स्टेटिक जीके भाग :- 2


8. एशियन वस्त्र सम्मेलन 2022 (TEXCON- 2022)' का 9वां संस्करण __ कहाँ आयोजित हुआ है ?

 Ans. नई दिल्ली

      एशियन वस्त्र सम्मेलन 2022 (TEXCON- 2022) का 9वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित हुआ है

      यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका आयोजन भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (CITI)' द्वारा 2005 से किया जा रहा है

      यह सम्मेलन कपड़ा उद्योग में हो रही प्रमुख तकनीकी प्रगति पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है

थीम- Reimagining the Textile and Apparel Industry for the Next Decade

 

9. 'मास्टरकार्ड' के नए ब्रांड एंबेसडर कौन बने है ?

Ans. उपयुक्त सभी {A.किदांबी श्रीकांत B.चिराग शेट्टी C.लक्ष्य सेन D.सात्विक साईराज रंकीरेड्डी}

      बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भारत में मास्टरकार्ड के नए ब्रांड एंबेसडर बने है यह सभी खिलाड़ी थॉमस कप 2022 और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता है

Mastercard (मास्टर कार्ड)

      स्थापना - 1966

      मुख्यालय - न्यूयॉर्क (USA)

      CEO - माइकल मिबैक

 

10. प्राथमिक स्कूलों में बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए डिटोल स्कूल स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम' को किस राज्य ने शुरू किया है ?

Ans. उत्तराखंड

      उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्राथमिक स्कूलों में बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए डिटोल स्कूल स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है

      यह स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के 13 हजार प्राथमिक स्कूलों में चलाया जायेगा, जिससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति दैनिक व्यवहार में परिवर्तन आयेगा

 

11. समुद्री निगरानी में मदद के लिए भारत ने किस देश को पहला ‘डोर्नियर' नामक समुद्री निगरानी विमान सौंपा है ?  

Ans. श्रीलंका  

• भारत ने श्रीलंका को एक डोर्नियर समुद्री टोही विमान उपहार में दिया है जो अपने जलक्षेत्र में मानव और मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य संगठित अपराधों जैसी कई चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएगा

 

12. 'अमिताभ चौधरी' का निधन हो गया है, यह कौन थे ?

Ans. उपयुक्त सभी (A.झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष B.BCCI के पूर्व कार्यवाहक सचिव C.झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष)

      यह 2005 से 2009 तक टीम इंडिया के मैनेजर भी रह चुके है