17 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

(Daily Current Affairs)

 

1. 'राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (NATGRID)' के नए CEO कौन बने है ?

Ans. पीयूष गोयल

        पीयूष गोयल 'राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (NATGRID)' के नए CEO बने है, इन्होंने आशीष गुप्ता का स्थान लिया है

NATGRID- National Intelligence Grid

        नेटग्रिड आतंकवाद विरोधी उद्देश्य के लिए एकीकृत इंटेलिजेंस मास्टर डेटाबेस संरचना है, जो संदिग्ध आतंकवादियों को ट्रैक करने और आतंकवादी हमलों को रोकने में विभिन्न खुफिया एजेंसियों की सहायता करता है

        स्थापना- 2009

        मुख्यालय- नई दिल्ली

 

1) सैन्य अभियान के नए महानिदेशक (DGMO)' - मनोज कुमार कटियार

2) 'भारतीय थल सेना' के नए प्रमुख- मनोज पांडे

3) भारत के पहले 'राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक- जी अशोक कुमार

4) राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नए निदेशक- विवेक गोगिया

5) रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA)' के नए प्रमुख- जीएवी रेड्डी

 

2. 23वें भारत अंतर्राष्ट्रीय समुद्री भोजन शो 2023 (23th India International Seafood Show 2023)' की मेजबानी कौन सा शहर करेगा ?

Ans. कोलकाता

        कोलकाता ‘समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA)' और ‘सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI)' के सहयोग से 23वें भारत अंतर्राष्ट्रीय समुद्री भोजन शो 2023 की मेजबानी करेगा

        भारत अंतर्राष्ट्रीय समुद्री भोजन शो एशिया के सबसे बड़े समुद्री भोजन मेलों में से एक है, यह एक द्विवार्षिक शो है

        उद्देश्य- इसका उद्देश्य समुद्री खाद्य उद्योग के हितों की रक्षा और बढ़ावा देना और भारत से समुद्री भोजन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को विकसित करना है

        इससे पहले 22वां संस्करण 2022- केरल

3. एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट ‘डूरंड कप 2022 (Durand Cup __2022)' की मेजबानी कौन सा राज्य कर रहा है ?

Ans. उपयुक्त तीनों { A.पश्चिम बंगाल B. असम C.मणिपुर }

        इतिहास में पहली बार डूरंड कप कई शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर डूरंड कप 2022 की मेजबानी

        कर रहे है डूरंड कप भारत में तीन प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, अन्य दो इंडियन सुपर लीग और सुपर कप है, इस साल टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल होंगी

        संस्करण- 131वां

 आगामी खेल आयोजन स्थल 

1) फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा ई नेशंस कप 2022' का आयोजन कहाँ होगा कोपेनहेगन (डेनमार्क)

2) अंडर-16 वर्ग की पहली 'खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग 2022' किस शहर में आयोजित की जाएगी- नई दिल्ली

3) फुटबॉल टूर्नामेंट 'AFC महिला एशिया कप 2022' खेल का आयोजन कहाँ हुआ है- भारत

4) अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा ‘शतरंज ओलंपियाड 2026' का आयोजन कहाँ किया जाएगा- उज्बेकिस्तान

5) फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा विश्व कप 2026' कहाँ आयोजित किया जाएगा अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा

 

4. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों को कितने वीरता पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है ?

Ans. 107

 

        राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों को 107 वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है

        इस बार वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों की लिस्ट में भारतीय सेना का कुत्ता ‘एक्सल' भी शामिल है, जिसे मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

        राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिन 107 वीरता पुरस्कार की मंजूरी दी है, इनमें 3 कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, 2 बार टू सेना मेडल, 81 सेना पदक, 1 नौसेना पदक और 7 वायु सेना पदक शामिल है

 

5. 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 (IFFM 2022)' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब किसने जीता है ?  

Ans. रणवीर सिंह

        फ़िल्म '83' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को प्रतिष्ठित इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला है

        वहीं फिल्म 'जलसा' की अभिनेत्री शेफाली शाह ने बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है

        आयोजन स्थल- मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

        सर्वश्रेष्ठ फिल्म: 83 (निर्देशक कबीर खान)

        सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-शूजीत सरकार (सरदार उधम) और अपर्णा सेन (द रेपिस्ट)

        सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- रणवीर सिंह (83)

        सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- शेफाली शाह (जलसा)

        सर्वश्रेष्ठ सीरीज- मुंबई डायरीज 26/11

        एक सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मोहित रैना (मुंबई डायरीज 26/11)

        एक सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- साक्षी तंवर (माई)

        सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म- जग्गी

        उपमहाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ फिल्म- जॉयलैंड

        लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- कपिल देव

        सिनेमा पुरस्कार में डिसरप्टर्स- वाणी कपूर (चंडीगढ़ करे आशिकी)

        सिनेमा पुरस्कार में इक्वालिटी- जलसा

 

6. 'टाइगर रेंज देशों (TRCs)' की पूर्व-शिखर सम्मेलन बैठक की मेजाबनी किस देश ने है ? 

 Ans. भारत

        भारत ने ‘टाइगर रेंज देशों (TRCs)' की पूर्व-शिखर बैठक की मेज़बानी की है, टाइगर रेंज देशों (TRCs) के पूर्व शिखर बैठक में भूटान, थाईलैंड, कंबोडिया, नेपाल, लाओस और कजाखिस्तान सहित 13 बाघ रेंज वाले देशों में से 11 के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है

        इस बैठक का उद्देश्य बाघों की घटती तादाद कम करना है तथा बाघ

        संरक्षण को बढ़ावा देने में आपसी सहयोग को मजबूत करना है अध्यक्षता- भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री)

        आयोजन स्थल- नई दिल्ली

 

7. आंगनबाडी की व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘एडॉप्ट ए आंगनवाड़ी (Adopt an Anganwadi)' नामक पोर्टल को लॉन्च किया है ?

Ans. असम  

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'एडॉप्ट ए आंगनवाड़ी' पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य परोपकारी, गैर-सरकारी संगठनों और नागरिकों को एक मंच प्रदान करना है जिसके माध्यम से वे आंगनवाड़ी केंद्र के पूर्ण या आंशिक खर्च को अपनाकर समाज के कल्याण में योगदान कर सकते है

 

1) किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' के लिए फसल बीमा पोर्टल लॉन्च किया है- हरियाणा

2) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रहने वाले लोगों के लिए परिमन' नामक भू-पोर्टल को किसने लॉन्च किया है- हरदीप सिंह पुरी (केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री)

3) सभी बोर्ड परीक्षा और परिणाम संबंधी गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए परीक्षा संगम' नामक डिजिटल पोर्टल को किसने लॉन्च किया है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली

4) सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए ‘e-DAR' पोर्टल को किसने लॉन्च किया है- सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

5) केंद्र सरकार ने कहाँ डिजिटल मिशन के तहत ‘जनभागीदारी अधिकारिता पोर्टल' को लॉन्च किया है- जम्मू और कश्मीर

 

8. 'राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन (NIPAM)' ने 10 लाख छात्रों को बौद्धिक संपदा जागरूकता और बुनियादी प्रशिक्षण देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है, यह मिशन कब शुरू हुआ था ?

Ans. 2021

        NIPAM- National Intellectual Property Awareness Mission

        राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन (NIPAM) 8 दिसंबर, 2021 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा बौद्धिक संपदा कार्यालय और पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक के कार्यालय के सहयोग से शुरू किया गया था उद्देश्य- इस मिशन का उद्देश्य उच्च शिक्षा (कक्षा 8 से 12) के छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार की भावना का विकास करना तथा कॉलेज/विश्वविद्यालयों के छात्रों को उनके नवाचार की रक्षा करने के लिये प्रेरित करना है

 

9. स्थानीय आबादी के बीच आत्म-सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने के लिए 'ग्राम रक्षा गार्ड योजना' को किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश ने शुरू किया है ?

 Ans. जम्मू-कश्मीर

• ग्राम रक्षा गार्ड योजना का उद्देश्य स्थानीय आबादी के बीच सुरक्षा मामलों में आत्म-सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा तोड़फोड़ और सीमा पार के कृत्यों से निपटने में सुरक्षा बलों के चल रहे प्रयासों को पूरा करना है

 

जम्मू कश्मीर- (Jammu and Kashmir)

        जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश है

        जम्मू कश्मीर पहले राज्य था लेकिन अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अब केंद्र शासित प्रदेश बन गया है

        जम्मू कश्मीर की राजधानी - जम्मू (शीतकालीन), श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)

        जम्मू के उपराज्यपाल - मनोज सिन्हा

        जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश - पंकज मित्थल

        जम्मू&कश्मीर' का नया UT पक्षी - कलिज फीसेंट

        जम्मू कश्मीर की प्रमुख झीलें - डल झील, नागिन झील, गाडसर झील, अनंतनाग झील, वुलर झील, वैरीनाग झील, शेषनाग झील,कौसरनाग झील, मोरीरी झील(लद्दाख), गंगाबल झील और मानसबल झील है

        जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध लोक नृत्य - भांड जश्न, डमहल, कुद, बच्चा नगमा, रुफ, हाफिजा, वुगी नचुन

        जम्मू कश्मीर के प्रमुख मंदिर- श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (कटरा), अमरनाथ मंदिर (पहलगाव)  

        जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे- बुर्जिल दर्रा, बनिहाल दर्रा, जोजिला दर्रा

        भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील वुलर झील कहाँ स्थित है- जम्मू कश्मीर

        श्रीनगर किस नदी के किनारे स्थित है- झेलम नदी जम्मू कश्मीर के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान- सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान

 

10. 'टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट 2022' का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

Ans. कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

        टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन पश्चिम बंगाल के शहर कोलकाता में आयोजित किया जाएगा BV इस टूर्नामेंट में पहली बार महिला वर्ग के लिए अलग से महिला शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, इस प्रतियोगिता में पहली बार पुरुष और महिला वर्ग दोनों के लिए पुरस्कार राशि समान होगी

        संस्करण- चौथा

        पहला संस्करण- 2018 (कोलकाता)

 

11. विश्व फुटबॉल संचालन संस्था ‘फीफा' ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण नियमों के गंभीर उल्लंघन की वजह से किस फुटबॉल महासंघ को निलंबित कर दिया है ?

 Ans. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF)

 

        विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

        AIFF को सस्पेंड करने का मतलब है कि अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट, जो कि भारत में आयोजित होने वाला था, अब तय समय पर नहीं होगा, या फिर इसकी मेजबानी भारत से छीनी भी जा सकती

 

12. चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज के गोल्डन ज्वाइंट का उद्घाटन किया गया है, यह पुल किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में बनाया जा रहा है ?

Ans. जम्मू-कश्मीर

  

        इस रेलवे पुल का निर्माण कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRCL)' द्वारा उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के तहत किया गया है

        'चिनाब ब्रिज' नामक यह रेलवे पुल चिनाब नदी के जलस्तर से 359 मीटर ऊंचा है और इसकी लंबाई 1315 मीटर है