16 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs




1. 'डाबर इंडिया लिमिटेड' के नए अध्यक्ष कौन बने है ?

Ans. मोहित बर्मन

• मोहित बर्मन ‘डाबर इंडिया लिमिटेड' के नए अध्यक्ष बने है, इन्होंने अमित बर्मन का स्थान लिया है

डाबर इंडिया लिमिटेड

        यह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता सामान कंपनी है

        स्थापना-1884

·         मुख्यालय- गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

        संस्थापक- एसके बर्मन

राष्ट्रीय नियुक्ति

1) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)' की नई अध्यक्ष-निधि छिब्बर

2) 'भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)' के नए अध्यक्ष-संजीव बजाज

3) 'भारतीय वायु सेना के नए महानिदेशक- संजीव कपूर

4) नीति आयोग' के नए उपाध्यक्ष- सुमन के बेरी

5) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)' के नए अध्यक्ष- मनोज सोनी

2. सभी महिलाओं के लिए मुफ्त सेनेटरी उत्पाद’ प्रदान करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बना है ?  

Ans. स्कॉटलैंड

        स्कॉटलैंड महिलाओं को मुफ्त में सैनिटरी प्रोडक्ट उपलब्ध कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, स्कॉटलैंड की संसद ने नवंबर 2020 में सर्वसम्मति से इतिहासिक पीरियड प्रोडक्ट्स एक्ट पारित करके बदलाव की शुरुआत की थी

        स्कॉटलैंड महिलाओं को अब टैम्पून और सेनेटरी पैड्स सामुदायिक केंद्रों, यूथ क्लबों और फार्मेसियों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त में मिलेंगे

 स्कॉटलैंड (Scotland)

        स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है

        स्कॉटलैंड की राजधानी - एडिनबर्ग

        स्कॉटलैंड की Currency – पाउन्ड स्टर्लिंग

        स्कॉटलैंड के राष्ट्रपति - निकोला स्टरजियॉन

 

3. केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने LED लैंप को बिजली देने के लिए रोशनी' नामक भारत के पहले खारे पानी की लालटेन का अनावरण किया है, इस लालटेन को किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है ?

Ans. राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT), चेन्नई

        राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT), चेन्नई के वैज्ञानिकों ने रोशनी' नामक एक ऐसा लैंप विकसित किया है, जो समुद्र के नमकीन पानी से जलेगा और अगर समुद्र का पानी न हो, तो सादे पानी में नमक डालकर भी LED बल्ब जलाया जा सकता है

राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT)   

        यह केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत का प्रमुख संस्थान है

        स्थापना - नवंबर 1993

        मुख्यालय - चेन्नई (तमिलनाडु)

        निदेशक - गिद्गु आनंद रामदास

 भारत का पहला 

1) फार्मा उद्योग के लिए भारत का पहला ‘फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब' कहाँ खोला गया है- हैदराबाद (तेलंगाना)

2) स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम ‘गगन (GAGAN) का इस्तेमाल कर विमान लैंड करने वाली भारत की पहली एयरलाइन कंपनी कौन सी बनी है- इंडिगो एयरलाइन

3) भारत के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन 'दूध वाणी' का उद्धघाटन किस राज्य में किया गया है- गुजरात

4) 'हर गांव में पुस्तकालय' वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है - जामताड़ा (झारखण्ड)

5) भारत की पहली ‘कार्बन-न्यूट्रल' वाली पंचायत कौन सी बनी है- पल्ली (जम्मू- कश्मीर)

 

4. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2022 (Partition Horrors Remembrance Day 2022)' कब मनाया गया है?  

Ans. 14 अगस्त

        विभाजन विभीषिका ‘स्मृति दिवस 2022' 14 अगस्त को मनाया गया है, यह भारत में एक राष्ट्रीय स्मारक दिवस है, जिसे पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया था

        यह दिवस वर्ष 1947 में भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के कष्टों को याद करने के लिए मनाया जाता है

 

5. स्वतंत्रता दिवस 2022' के अवसर पर कितने पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है 

Ans. 1082

        स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 1082 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदकों की 11 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है जिसमें वीरता के लिए 347 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 87 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 648 पुलिस पदक प्रदान किए गए है

        इसमें से सबसे ज्यादा 109 वीरता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को मिले है

6. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारत की कितनी नई आर्द्रभूमियों को ‘रामसर सूची' में शामिल करने की घोषणा की है ?

Ana. 11

 

        भारत की स्वतंत्रता के 76वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कुल 75 रामसर स्थलों को बनाने के लिए 11 नई आर्द्रभूमियों को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है इन स्थलों को नामित करने से इन आर्द्रभूमियों के संरक्षण और प्रबंधन तथा इनके संसाधनों के कौशलपूर्ण रूप से उपयोग करने में सहायता मिलेगी

        11 नए स्थलों में तमिलनाडु में 4, ओडिशा में 3, जम्मू और कश्मीर में 2 और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र प्रत्येक में 1 शामिल है

11 नए रामसर स्थलों के नाम

        सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स (तमिलनाडु)

        चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य (तमिलनाडु)

        वडुवूर पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)

        कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)

        तंपारा झील (ओडिशा)

        हीराकुंड जलाशय (ओडिशा)

        अंशुपा झील (ओडिशा)

        यशवंत सागर (मध्य प्रदेश) urrent

        ठाणे क्रीक (महाराष्ट्र)

        हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व (जम्मू और कश्मीर)

        शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व (जम्मू और कश्मीर)

7. केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)' के केंद्रीय बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया है ?

Ans. उपयुक्त सभी (A.सतीश काशीनाथ मराठे B.रेवती अय्यर C.सचिन चतुर्वेदी D.स्वामीनाथन गुरुमूर्ति)

        केंद्र सरकार ने सतीश काशीनाथ मराठे, स्वामीनाथन गुरुमूर्ति, रेवती अय्यर और सचिन चतुर्वेदी को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया है

RBI - Reserve Bank of India

        भारत में जितने भी बैंक होते है उन्हे RBI रेगुलेट करता है.

        रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की स्थापना कब हुई है - 1 अप्रैल 1935

        RBI बैंक की स्थापना किस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को हुई थी - भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934

        मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)

        गवर्नर – शक्तिकांत दास

8. एक से ज्यादा पेंशन मिलने वाले कानून को खत्म करते हुए किस राज्य सरकार ने एक विधायक, एक पेंशन (One MLA One Pension)' योजना को लागू किया है ?

 Ans. पंजाब

        पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एक विधायक-एक पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है, पंजाब राज्य में अब तक हर कार्यकाल की अलग-अलग पेंशन मिलती थी उदाहरण के लिए यदि कोई नेता पांच बार विधायक रहा तो उसे पांच पेंशन मिलती थी, लेकिन अब एक ही पेंशन मिलेगी

 

        पंजाब की स्थापना-1 नवंबर 1966

        पंजाब की राजधानी - चण्डीगड़

        पंजाब के गवर्नर – बनवारीलाल पुरोहित

        पंजाब के मुख्यमंत्री - भगवंत मान

        पंजाब के मुख्य न्यायाधीश - रवि शंकर झा

        पंजाब का 1 पड़ोसी देश - पाकिस्तान

        पंजाब के 3 पड़ोसी राज्य - राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश

        पंजाब की लोकसभा सीट - 13

        राज्यसभा सीट- 7

        विधानसभा सीट - 117

        पंजाब के राजकीय पशु काला हिरण (ब्लैक बक),

        राजकीय पक्षी बाज,

        राजकीय वृक्ष शीशम (इंडियन रोजवुड)

        भारत के किस राज्य को रोटी की टोकरी कहा जाता है- पंजाब

        पंजाब की प्रमुख झील-सुखना झील (चंडीगढ़), हरिके झील (फिरोजपुर), कांजली झील (कपूरथला)

        पंजाब के प्रमुख बांध- रंजीत सागर डैम (रावी नदी पर) पठानकोट, सिसवान बांध (सिसवान नदी) खरर, जयंती बांध (सूंक नदी) खरर पंजाब के प्रमुख स्थान- स्वर्ण मंदिर (श्री हरमिंदर साहिब) अमृतसर, जलियावाला बाग (अमृतसर), वाघा बॉर्डर (अमृतसर)

        पंजाब के प्रमुख विद्युत संयंत्र- गुरुनानक देव थर्मल प्लांट (बठिंडा), गुरु गोविंद सिंह सुपर थर्मल पावर प्लांट (रोपर)

        पंजाब के लोक नृत्य- भांगड़ा, गिद्दा, झूमर, धूमल, दनकारा

        पंजाब के प्रमुख हवाईअड्डा- श्री गुरु राम दास जी अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमृतसर), पठानकोट हवाई अड्डा (पठानकोट)

        पंजाब के प्रमुख महोत्सव- लोहड़ी, बसंत पंचमी, होला मोहल्ला, बैसाखी, गुरु पर्व

9. किस क्रिकेटर को पाकिस्तान के तीसरे सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान सितारा-ए-इम्तियाज 2022' से सम्मानित किया जाएगा ?

Ans. बाबर आजम (पाकिस्तान

        पाकिस्तान पुरुष क्रिक्रेट टीम के कप्तान बाबर आजम को पाकिस्तान के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सितारा-ए-इम्तियाज सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

        सितारा-ए-इम्तियाज से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने पाकिस्तान की सुरक्षा, राष्ट्रीय हितों, विश्व शांति, सांस्कृतिक या अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रयासों में विशेष रूप से सराहनीय योगदान दिया हो

 

 

10. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पशुओं को ढेलेदार त्वचा रोग से बचाने के लिए Lumpi-ProVac' नामक स्वदेशी वैक्सीन को लॉन्च किया है, इस वैक्सीन को किस संस्थान ने विकसित किया है ?

Ans. उपयुक्त दोनों {A.राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार (हरियाणा) B.भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (उत्तरप्रदेश)}

 

        इस वैक्सीन की एक डोज में एक से दो रुपये प्रति डोज तक का ही खर्चा होगा, ऐसे में यह पशुपालकों के लिए काफी सस्ती भी होगी

        ढेलेदार त्वचा रोग (lumpy skin disease) के बारें में- यह एक वायरल बीमारी है, जो मवेशियों और भैंसों में लंबे समय तक रुग्णता का कारण बनती है, मूल रूप से अफ्रीका में पाया जाता है, लेकिन अब यह मध्य पूर्व, एशिया और पूर्वी यूरोप के देशों में भी फैल गया है

11. 'पहला महिला क्रिकेट IPL' किस वर्ष आयोजित किया जाएगा?

Ans. 2023

• महिला क्रिकेट IPL मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा, इस प्रतियोगिता में तीन टीमें खेलेंगी जिसमें भारत के बाहर के कई प्रमुख खिलाड़ी भाग लेंगे

12. 'राकेश झुनझुनवाला’ का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, यह कौन थे?  

Ans. निवेशक एवं शेयर व्यापारी

        भारत के दिग्गज निवेशक राकेश झनझनवाला का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, फोर्ब्स की 2021 की सूची के अनुसार, वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति थे, उन्हें भारतीय बाजारों का बिग बुल' भी कहा जाता था