18 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)
1. संयुक्त राष्ट्र
(United Nations)' के नए जलवायु प्रमुख कौन बने है ?
Ans. साइमन स्टील
•
ग्रेनेडा के पूर्व मंत्री साइमन स्टील
संयुक्त राष्ट्र के नए जलवायु प्रमुख बने है, इन्होंने मैक्सिकन राजनयिक ‘पेट्रीसिया
एस्पिनोसा' का स्थान लिया है
UN - United Nations
•
संयुक्त राष्ट्र
•
स्थापना- 24
oct 1945
•
मुख्यालय- न्यूयॉर्क
(USA)
•
सदस्य देश- 193
+ 2 Observer (फिलिस्तीन, वेटिकन)
•
अध्यक्ष- एंटोनियो
गुटेरेस
अंतर्राष्ट्रीय
नियुक्ति
1) अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ
(FIDE)' के नए उपाध्यक्ष - विश्वनाथ आनंद
2) विश्व बैंक' के नए मुख्य अर्थशास्त्री-
इंदरमीत गिल
3) 'अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष
(IFAD)' के नए अध्यक्ष - अल्वारो लारियो
4) 'G-20' संगठन के लिए भारत के नए शेरपा-
अमिताभ कांत
5) अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ
(IWF)' के नए अध्यक्ष- मोहम्मद हसन जलूद
2. इप्सोस इंडिया द्वारा किए
गए सर्वेक्षण के अनुसार भारत के सबसे भरोसेमंद संस्थानों की सूची में कौन सा संस्थान
शीर्ष स्थान पर रहा है ?
Ans. भारतीय रक्षा बल (IDF)
•
इप्सोस इंडिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण
के अनुसार भारतीय रक्षा बल (लगभग 66 प्रतिशत) नागरिकों के भरोसे के साथ भारत का सबसे
भरोसेमंद संस्थान है इप्सोस इंडिया द्वारा एक संरचित प्रश्नावली का उपयोग करके यह सर्वेक्षण
किया गया था, जिसके जरिए महिलाओं सहित 2,950 वयस्कों की राय ली गई थी, सर्वेक्षण में
चार महानगरों, टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोग शामिल थे
•
अन्य संस्थानों में सुप्रीम कोर्ट चौथे,
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पांचवे, भारतीय संसद सातवें, मीडिया आठवें और भारत का चुनाव
आयोग नौवें स्थान पर रहा है
शीर्ष तीन संस्थान
1) भारतीय रक्षा बल (लगभग 66 प्रतिशत)
2) भारतीय रिजर्व बैंक (50 प्रतिशत)
3) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (49 प्रतिशत)
3. केन्या’ के नए राष्ट्रपति
कौन बने है ?
Ans. विलियम रुटो
•
विलियम रुटो ने केन्या' के राष्ट्रपति
पद का चुनाव जीत लिया है, इन्हें कुल 71 लाख (50.49 प्रतिशत) वोट मिले है, विलियम रुटोकेन्या
केन्या के पिछले 9 साल से उपराष्ट्रपति रह चुके है, और यह उहुरु केनयत्ता का स्थान
लेंगे |
•
केन्या अफ्रीका
महाद्वीप में स्थित है
•
केन्या की राजधानी - नैरोबी
•
केन्या की Currency - किनियन शिलिंग
{ नेटग्रिड आतंकवाद
विरोधी उद्देश्य के लिए एकीकृत इंटेलिजेंस मास्टर डेटाबेस संरचना }
4. यात्रियों को 24 घंटे सुरक्षा
प्रदान करने के लिए किस भारतीय सुरक्षा बल ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ शुरू किया है?
Ans. रेलवे सुरक्षा बल
सेवा (RPFS)
•
रेलवे सुरक्षा बल सेवा (RPFS)' ने यात्रियों
को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ शुरू किया है
•
इस अभियान के दौरान 365 संदिग्धों को
पकड़ा गया और यात्रियों की एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की गई संपत्ति बरामद की
गई है
1) जलस्त्रोतों को साफ-सुथरा एवं प्लास्टिक
मुक्त बनाने के लिए पुनीत सागर अभियान' किसने शुरू किया है- राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)
2) किस राज्य की सरकार ने कन्याओं तथा
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंख अभियान’ की शुरुआत की है- मध्य प्रदेश
3) किस भारतीय रक्षा बल ने ऑपरेशन ‘सर्द
हवा को शुरू किया है- BSF
4) ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई,स्वच्छता
के लिए 'CLAP अभियान' को किस राज्य की सरकार ने शुरू किया है- आंध्रप्रदेश
5) मानव तस्करी को रोकने के लिए 'ऑपरेशन
आहट' को किसने शुरू किया है- रेलवे सुरक्षा बल सेवा
(RPFS)
5. भारत के पहले 3-D प्रिंटेड
मानव कॉर्निया’ को किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है ?
Ans. उपयुक्त तीनों संस्थानों
ने (A.एल. वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट (LVPEI),
हैदराबाद B.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), हैदराबाद C.सेंटर फॉर सेल्युलर
एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB), हैदराबाद )
•
भारत में पहली बार हैदराबाद के शोधकर्ताओं
ने एक कृत्रिम कॉर्निया को सफलतापूर्वक 3D प्रिंट किया है, इस कॉर्निया को पहले प्रयास
में खरगोश की आंख में प्रत्यारोपित किया गया है
•
यह 3D-मुद्रित कॉर्निया मानव कॉर्नियल
ऊतक से प्राप्त सामग्री से बना है, यह जैव-संगत, प्राकृतिक और जानवरों के अवशेषों से
मुक्त है
6. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष हॉकी
टूर्नामेंट ‘सुल्तान अजलन शाह कप 2022' कहाँ आयोजित किया जाएगा ?
Ans. इपोह (मलेशिया)
•
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टूर्नामेंट
‘सुल्तान अजलन शाह कप 2022' मलेशिया के इपोह में आयोजित किया जाएगा, सुल्तान अजलान
शाह हॉकी कप का आयोजन हर साल मलेशिया में किया जाता है
•
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज्यादा बार
(10 बार) यह प्रतियोगिता जीती
हॉकी से
जुड़े प्रश्न
1) अंडर-16 वर्ग की पहली 'खेलो इंडिया
महिला हॉकी लीग 2022' किस शहर में आयोजित की जाएगी- नई
दिल्ली
2) '12वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी
चैंपियनशिप 2022' कहाँ आयोजित हुई है- भोपाल (मध्यप्रदेश)
3) पुरुष FIH हॉकी विश्व कप 2023' कहाँ
आयोजित किया जाएगा भुवनेश्वर (ओडिशा)
4) 'ओबैदुल्ला खान हेरिटेज हॉकी कप
2022 कहाँ आयोजित हुआ है भोपाल (मध्यप्रदेश)
5) 'FIH महिला हॉकी विश्व कप 2022' का
खिताब किसने जीता है नीदरलैंड
7. स्वच्छ और हरित ऊर्जा को
बढ़ावा देने के लिया एशिया के सबसे बड़े ‘संपीड़ित बायोगैस संयंत्र (Compressed
Biogas Plant)' को कहाँ शुरू किया गया है ?
Ans. संगरूर (पंजाब)
•
पंजाब के संगरूर में एशिया के सबसे बड़े
संपीडित बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन विकास स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में केंद्र
सरकार के प्रयास से हुआ है, इस संयंत्र की कुल क्षमता 33.23 टन CBG प्रतिदिन है
•
संयंत्र को दो प्रमुख लक्ष्यों के साथ
पंजाब में विकसित किया गया है, पहला धान की पराली और पराली जलाने से होने वाले वायु
प्रदूषण पर अंकुश लगाना और दूसरा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है
8. ओमिक्रॉन वेरिएंट को टारगेट
करने के लिए 'Bivalen' नामक कोविड-19 बूस्टर वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का
पहला देश कौन सा बना है?
Ans. ब्रिटेन
•
बिवालेंट वैक्सीन को अमेरिकी फार्मा कंपनी
मोडर्ना द्वारा बनाया गया है, यह वैक्सीन ब्रिटेन में वयस्कों को बूस्टर डोज के रुप
में लगाई जाएगी ब्रिटेन ने अब तक कोरोनोवायरस के खिलाफ छह टीकों को मंजूरी दी जा चुकी
है, जिनमें बायोएनटेक/फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉर्डना, नोवावैक्स, एस्ट्राजेनेका और
वलनेवा द्वारा निर्मित टीके शामिल है
ब्रिटेन (UK)
•
ब्रिटेन यूरोप
महाद्वीप में स्थित है
•
ब्रिटेन की राजधानी - लंदन
•
ब्रिटेन की Currency – पाउण्ड स्टर्लिंग
•
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री - बोरिस जॉनसन
•
एमनेस्टी इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ
स्थित है- लंदन (ब्रिटेन)
•
अंतराष्ट्रीय समुंद्री संगठन (IMO) का
मुख्यालय कहाँ स्थित है- लंदन (ब्रिटेन)
•
राष्ट्रमंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है-
लंदन (मुख्यालय)
•
ब्रिटेन की सबसे लंबी नदी कौनसी है- सेवरन नदी
•
ब्रिटेन के संविधान से क्या क्या लिया
गया है- संसदात्मक शासान प्रणाली, एकल नागरिकता एवं विधि
निर्माण प्रिक्रिया, विधि का शासन, संसदीय विशेषाधिकार, मंत्रिमंडल प्रणाली, परमाधिकार
लेख और द्विसदनवाद
9. ब्रिटेन के किस पहले भारतीय
सांसद और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के लंदन में बने घर को ‘ब्लू प्लैक सम्मान’ दिया
गया है ?
Ans. दादाभाई नौरोजी
•
दादाभाई नौरोजी 1892 से 1895 के दौरान
लिबरल पार्टी के सदस्य के तौर पर ब्रिटिश संसद के सदस्य रहे थे, इसके साथ यह पहले एशियाई
थे जो ब्रिटिश संसद के मेम्बर बने थे
•
ब्लू प्लैक सम्मान का बारे में- ब्लू
प्लैक सम्मान या स्मारक पट्टियां उन ऐतिहासिक इमारतों पर लगाई जाती थी जहां महान शख्सियतें
या संगठन रहा करते थे
10. नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग
इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID)' के नए प्रबंध निदेशक (MD) कौन बने है ?
Ans. राजकिरण राय
•
राजकिरण राय नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग
इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट के नए प्रबंध निदेशक (MD) बने है
NaBFID- National Bank
for Financing Infrastructure and Development
•
यह बैंक आंशिक रूप से भारत में किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष
रूप से निवेश लाने के लिए स्थापित किया गया है
•
स्थापना- 2021
•
मुख्यालय- मुंबई
•
अध्यक्ष- केवी
कामथ
11. भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
के सभी क्षेत्रों को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए मंथन मंच (Manthan Platform)' का
शुभारंभ किसने किया है ?
Ans. भारतीय प्रधान वैज्ञानिक
सलाहकार कार्यालय
•
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार
(PSA) कार्यालय ने मंथन मंच के शुभारंभ की घोषणा की है इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र
द्वारा परिभाषित सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने के लिए उद्योग और वैज्ञानिक
अनुसंधान तथा विकास पारिस्थितिकी तंत्र के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग को बढ़ावा देना
है
•
भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार- अजय कुमार सूद
12. सार्वजनिक वितरण प्रणाली
को बेहतर और कुशल बनाने के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने
‘पब्लिक सिस्टम लैब (PLS)' का किस संस्थान में उद्घाटन किया है ?
Ans. भारतीय प्रौद्योगिकी
संस्थान (IIT), नई दिल्ली
•
इस
प्रोगशाला की स्थापना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (IIT) दिल्ली और विश्व खाद्य कार्यक्रम
द्वारा मिलकर की गई है
•
इस
लैब के माध्यम से भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर शोध किया जाएगा जिससे की तकनीकी
और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा

0 Comments