2 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)
1. 'ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के समाचार सेवा प्रभाग की नई महानिदेशक कौन बनी है?
Ans. वसुधा गुप्ता
वसुधा गुप्ता ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग की नई महानिदेशक बनी है, इन्होंने एन वेणुधर रेड्डी का स्थान लिया है
• ऑल इंडिया रेडियो- ऑल इंडिया रेडियो (AIR) को आधिकारिक तौर पर 1957 से आकाशवाणी के रूप में जाना जाता है, यह भारत का राष्ट्रीय सार्वजनिक रेडियो प्रसारक है और प्रसार भारती का एक प्रभाग है
• स्थापना- 1936 / मुख्यालय- नई दिल्ली
1) भारत की नई ‘लेखा महानियंत्रक’- सोनाली सिंह
2) 'भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)' की नई अध्यक्ष- माधबी पुरी बुच
3) 'वन अनुसंधान संस्थान' की नई निदेशक- रेणु सिंह
4) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)' की पहली महिला कुलपति __ शांतिश्री धुलिपुड़ी
5) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)' की नई अध्यक्ष- निधि छिब्बर
2. 'G20 देशों की पर्यावरण और जलवायु मंत्रिस्तरीय बैठक 2022 कहाँ आयोजित हुई है?
Ans. बाली (इंडोनेशिया)
• इस बैठक का उद्देश्य G20 सदस्य देशों और वैश्विक स्तर पर भूमि क्षरण को रोकने के साथ किसी को नुकसान न पहुंचाने के सिद्धांत का पालन करने के लिए मौजूदा ढांचे के कार्यान्वयन को मजबूत करना है
• भारत की तरफ से अध्यक्षता- भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण मंत्री)
G-20- Group of Twenty
• G-20 19 देश और युरोपियन संघ (EU) का समूह है
• स्थापना - 26 सितंबर 1999
• भारत G -20 का हिस्सा है
• G20 का पहला सम्मेलन कहाँ हुआ था- अमेरिका (2008)
• 16वां G20 सम्मेलन 2021 हुआ था- इटली
• 17वां G20 सम्मेलन 2022- इंडोनेशिया
• 18वां G20 सम्मेलन 2023 - भारत
3. छात्रों को घर बैठे शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने भारत का पहला वर्चुअल स्कूल' लॉन्च किया है ?
Ans. दिल्ली
• दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में देश का पहला दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल लॉन्च किया है
• वर्चुअल स्कूल में विद्यार्थियों का ऑनलाइन एसेसमेंट किया जाएगा, इसमें एक बहुत बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी होगी, जिसमें विद्यार्थी 24 घंटे किसी भी समय डिजिटल लाइब्रेरी का सारा कंटेंट एक्सेस कर सकेंगे
• इस स्कूलिंग प्लेटफॉर्म को विश्व प्रसिद्ध संस्था गूगल और स्कूल नेट इंडिया ने बनाया है
1) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेभारत के पहले ‘स्मृति वन स्मारक और वीर बालक स्मारक' का उद्घाटन कहाँ किया है- कच्छ (गुजरात)
2) जूता और चमड़ा उत्पाद नीति 2022' लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है- तमिलनाडु
3) भारत का पहला 3D पोस्ट ऑफिस' कहाँ बनाया जाएगा- बेंगलुरू (कर्नाटक)
4) भारत का पहला ‘नाइट सफारी और जैव विविधता पार्क' कहाँ बनाया जाएगा - लखनऊ (उत्तरप्रदेश)
5) खेती में ब्लॉकचेन तकनीक' पेश करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है- झारखंड
4. केंद्र सरकार ने केंद्रीय शिक्षा बोर्डों में एकरूपता लाने के लिए किस नाम से एक नया नियामक स्थापित करने की घोषणा की है ?
Ans. PARAKH
• PARAKH- Performance Assessment, Review and
Analysis of Knowledge for Holistic Development
• 'परख' देश के सभी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड्स के लिए एक समान नियम, स्टैंडर्ड, गाइडलाइन तैयार करेगा, जिससे बच्चों में 21वीं सदी में जरूरी स्किल्स विकसित की जा सके और उसका मूल्यांकन किया जा सके
• यह संस्था 'राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)' के एक अंग के रूप में काम करेगी, इसके साथ नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS)' और स्टेट अचीवमेंट सर्वे (SAS)' कराने की जिम्मेदारी भी परख की होगी
5. अंतर्राष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज' कौन बने है ?
Ans. रोहित शर्मा
• रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में 3500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है, इन्होंने यह उपलब्धि एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल की है
• सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल दूसरे जबकि भारत के विराट कोहली तीसरे स्थान पर है
1) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों पारुपों में '100 मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी- विराट कोहली
2) 600 टी20 क्रिकेट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर- कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)
3) अंतर्राष्ट्रीय T-20 क्रिकेट’ में 500 डॉट गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले __ गेंदबाज-भुवनेश्वर कुमार (भारत)
4) अंतर्राष्ट्रीय ODI क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक 498 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड किस देश की टीम ने बनाया- इंग्लैंड
5) 'भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास' में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने- ऋषभ पंत
6. पहला होम्योपैथी अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022' कहाँ आयोजित हुआ है ?
Ans. दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
• होम्योपैथी अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का आयोजन बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था, भारत और दनिया भर के कई प्रमुख और बेहतरीन डॉक्टरों ने भी शिखर सम्मेलन में भाग लिया
• इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा, दवाओं और प्रथाओं की होम्योपैथिक प्रणाली को शिक्षित और बढ़ावा देना है
• थीम- Diseases
Caused by Climatic Change and Global Warming
7. वर्ष 2024 तक दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक वैदिक तारामंडल' कहाँ बनाया जाएगा?
Ans. मायापुरी (पश्चिम बंगाल)
• यह धार्मिक स्मारक दुनिया का सबसे बड़ा गुंबद भी होगा, जो वैदिक तारामंडल मेहमानों को ब्रह्मांडीय निर्माण के विभिन्न हिस्सों की सैर कराएगा
• इसे बनाने में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च आएगा, इस मंदिर की ऊंचाई 113 मीटर तक होगी, तथा मंदिर का निर्माण पूरा होने पर वेटिकन में सेंट पॉल कैथेड्रल और आगरा में ताजमहल से भी बड़ा होगा
8. कृषि त्योहार ‘नुआखाई जुहार 2022 (Nuakhai
Juhar2022) किस राज्य में मनाया गया है ?
Ans. ओडिशा
• नुआखाई का शाब्दिक अर्थ है- नया खाना
• यह ओडिशा राज्य का प्रमुख पर्व है, जो गणेश चतुर्थी उत्सव के एक दिन बाद विशेष रूप से ओडिशा के पश्चिमी भागों में मनाया जाता है यह एक तरह का कृषि पर्व है, जिसमें पैदा होने वाली नई फसल (धान) का स्वागत बढ़े उत्साह के साथ किया जाता है
1) 'खारची महोत्सव 2022- त्रिपुरा
2) 'साओ जोआओ उत्सव 2022- गोवा
3) 'बैखो त्योहार 2022- असम
4) 'सूफी महोत्सव 2022- जम्मू-कश्मीर
5) 'कांगड़ा घाटी ग्रीष्म महोत्सव 2022- धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
9. 'राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 (National
Nutrition Week 2022) कब से कब तक मनाया जा रहा है ?
Ans. 1 से 7 सितंबर तक
• राष्ट्रीय पोषण सप्ताह भारत में प्रति वर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है
• इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु उचित पोषण के महत्त्व के विषय में जन जागरूकता पैदा करना है
• थीम- Celebrate
a World of Flavours
10. भारत ने जैव विविधता संरक्षण के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
Ans. नेपाल
• उद्देश्य- इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच वन, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है इसके साथ साथ इसमें भारत-नेपाल कॉरिडोर की बहाली और आसपास के क्षेत्रों में वन्य संरक्षण व जैव संरक्षण के उपायों का प्रावधान रहेगा
• नेपाल -(Nepal)
• नेपाल भारत का पड़ोसी देश है और एशिया महाद्वीप में स्थित है
• नेपाल की राजधानी - काठमांडू
• नेपाल की Currency -
नेपाली रुपया
• नेपाल के राष्ट्रपति - बिद्या देवी भंडारी
• नेपाल के प्रधानमंत्री - शेर बहादुर देउबा
नेपाल भारत के 5 राज्यों को छूता है - उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
• दनिया की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट एवरेस्ट’ जिसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर है और इसे नेपाल में ‘सागरमाथा' के नाम से जाना जाता है
• नेपाल की सबसे लंबी नदी - करनाली नदी (घाघरा नदी)
• भारत का कौन सा राज्य नेपाल के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता है- उत्तर प्रदेश
• महात्मा बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था – लुम्बिनी (नेपाल)
• सार्क का मुख्यालय कहाँ पर है - काठमांडू (नेपाल)
• नेपाल की संसद का क्या नाम है - राष्ट्रीय पंचायत
• भारत और नेपाल के बीच कौन सा युद्ध अभ्यास होता है - सूर्य किरण
11. ‘तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC)' के अंतरिम प्रमुख कौन बने
Ans. राजेश कुमार श्रीवास्तव
• इन्होंने अल्का मित्तल का स्थान लिया है
• ONGC- Oil and Natural Gas Corporation
• स्थापना -14 अगस्त 1956 / मुख्यालय – नई दिल्ली
12. किस भारतीय को संसदीय संघ सम्मेलन (CPA)' का अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है ?
Ans. अनुराग शर्मा
• कनाडा में आयोजित 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन 2022 में भारतीय सांसद अनुराग शर्मा को संसदीय संघ सम्मेलन (CPA) का अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है

0 Comments