30 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)

Uploading: 111714 of 111714 bytes uploaded.


1. फॉर्मूला वन रेस बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स 2022' का खिताब किसने जीता है?

Ans. मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल - नीदरलैंड

रेड बुल के कार रेसर मैक्स वेरस्टापेन ने फॉर्मूला वन रेसबेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स 2022' का खिताब जीता है, मैक्स वेरस्टापेन की वर्ष 2022 सीजन में यह 9वीं जीत है |

फॉर्मूला वन रेस

1) हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स 2022- मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल - नीदरलैंड)

2) ऑस्ट्रिया ग्रैंड प्रिक्स 2022- चार्ल्स लेक्लर (फेरारी- मोनाको)

3) ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2022- कार्लोस सैंज (फेरारी - स्पेन)

4) मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2022- सार्जियो पेरेज रेड बुल - मैक्सिको)

5) बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2022- चार्ल्स लेक्लर (फेरारी- मोनाको)

 

2. 'भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)' के चौथे पूर्णकालिक सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

Ans. अनंत नारायण गोपालकृष्णन

जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में एसोसिएट प्रोफेसर अनंत नारायण गोपालकृष्णन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के चौथे पूर्णकालिक सदस्य बने है |

अन्य तीन पूर्णकालीन सदस्यों के नाम- SK मोहंती, अनंत बरुआ और अश्वनी भाटिया है |

SEBI- Securities and Exchange Board of India

भारत में जीतने भी शेयर मार्किट है जैसे NSE (National Stock Exchange) और BSE (Bombay Stock Exchange) इसे SEBI रेगुलेट करता है |

स्थापना- 12 April 1992 (12 April, 1988)

मुख्यालय- मुंबई

अध्यक्ष- माधबी पुरी बुच

 

3. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों पारुपों (T-20, टेस्ट, एकदिवसीय) में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी कौन बने है ?

Ans. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 का पहला मैच खेलने के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों पारुपों में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए है |

विराट कोहली से पहले क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने का रिकार्ड न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रास टेलर के नाम पर दर्ज था |

 

4. 'राष्ट्रीय खेल दिवस 2022 (National Sports Day 2022)' कब मनाया गया है ?

Ans. 29 अगस्त

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है, 29 अगस्त को भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यान चन्द कुशवाहा का जन्म हुआ था |

मेजर ध्यान चन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है उन्होंने हॉकी खेल में भारत का नाम ऊँचा किया था, इस लिए इनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है |

1) अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2022-12 मई, (थीम-A Voice to Lead- Invest in Nursing and Respect Rights to Secure Global Health)

2) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2022-11 मई, (थीम- An Integrated Approach to Science and Technology)

3) विश्व रेड क्रॉस दिवस 2022- 8 मई, (थीम- 'Be Human Kind)

4) विश्व हाथ स्वच्छता दिवस 2022- 5 मई, (थीम- health care quality and safety climate or culture)

5) विश्व अस्थमा दिवस 2022-3 मई, (थीम- Closing Gaps in Asthma Care)

 

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2001 के भूकंप पीड़ितों की याद में स्मृति वन स्मारक और वीर बालक स्मारक' का उद्घाटन कहाँ किया है?

Ans. कच्छ (गुजरात)

स्मृति वन स्मारक उन 13,000 लोगों को समर्पित है, जिन्होंने 2001 में भुज में आए भूकंप के दौरान अपनी जान गंवाई थी और उनके नाम स्मरण के निशान के रूप में इसमें अंकित हैं वीर बालक स्मारक अंजार शहर में एक रैली में भाग लेने के दौरान 185 स्कूली बच्चे और 20 शिक्षक की याद में बनवाया गया है जो पास की इमारतों के मलबे के नीचे दब गए थे |

 

6. 'मारबत उत्सव 2022 (Marbat festival 2022)' कहाँ मनाया गया है ?

Ans. नागपुर (महाराष्ट्र)

मारबत उत्सव 2022 महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मनाया गया है, यह अनूठा पर्व नागपुर की खास पहचान है, नागपुर के लोग इस उत्सव को बुरी ताकतों और बीमारियों को दूर रखने के लिए मनाते है |

1) कालियाट्टम (थेय्यम) उत्सव 2022- केरल

2) विश्व प्रसिद्धमरू उत्सव 2022- जैसलमेर (राजस्थान)

3) तोरग्या महोत्सव 2022- अरुणाचल प्रदेश

4) लोसांग (नामसंग) महोत्सव 2022- सिक्किम

5) लोसर महोत्सव 2022- लद्दाख

 

7. भारत में साइबर सुरक्षा के लिए 'अखिल भारतीय ऑनलाइन सुरक्षा अभियानको किस बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा शुरू किया जाएगा ?

Ans. Google (अमेरिका)

• Google भारत में अखिल भारतीय ऑनलाइन सुरक्षा अभियान शुरू करेगा इसके साथ गूगल ने भारत में 1 लाख डेवलपर्स और IT प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देकर अपस्किल करने की योजना की घोषणा की है |

अखिल भारतीय ऑनलाइन सुरक्षा अभियान के जरिए धोखाधड़ी, फ़िशिंग और साइबर हमलों से दो कदम आगे रहने के लिए, बुनियादी सावधानियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा |

Google

गूगल अमेरिका की बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है |

स्थापना -4 सितंबर 1998

मुख्यालयकैलिफोर्निया (USA)

संस्थापक - सर्गेई ब्रिन /लैरी पेज

• CEO - सुंदर पिचाई

• CFO - रूठ पोरट

पेरन्ट कंपनी- अल्फाबेट इंक

 

8. माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए नीति आयोग द्वारा 500 से अधिकअटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं (ATL)' कहाँ स्थापित की जाएंगी?

Ans. जम्मू- कश्मीर

अटल टिंकरिंग लैब एक ऐसा स्थान प्रदान करती है जहां युवा अपने विचारों को एक दिशा दे सके और नवाचार कौशल सीख सकते है |

अटल इनोवेशन मिशन के तहत नीति आयोग ने अब तक देश भर में 10000 से अधिक अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाएं (ATL) स्थापित की है |

उद्देश्य- इस योजना का उद्देश्य स्कूल, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थानों, MSME और उद्योग स्तरों पर हस्तक्षेप के माध्यम से देश भर में नवाचार और उद्यमिता का एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है |

जम्मू कश्मीर –(Jammu and Kashmir)

जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश है |

जम्मू कश्मीर पहले राज्य था लेकिन अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अब केंद्र शाषित प्रदेश बन गया है

जम्मू कश्मीर की राजधानी- जम्मू (शीतकालीन), श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)

जम्मू के उपराज्यपाल - मनोज सिन्हा

जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश - पंकज मित्थल

जम्मू&कश्मीर' का नया UT पक्षी - कलिज फीसेंट

जम्मू कश्मीर की प्रमुख झीलें - डल झील, नागिन झील, गाडसर झील, अनंतनाग झील, वुलर झील, वैरीनाग झील, शेषनाग झील,कौसरनाग झील, मोरीरी झील(लद्दाख), गंगाबल झील और मानसबल झील है

जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध लोक नृत्य - भांड जश्न, डमहल, कुद, बच्चा नगमा, रुफ, हाफिजा, वुगी नचुन

जम्मू कश्मीर के प्रमुख मंदिर- श्री माता वैष्णो देवी मंदिर (कटरा), अमरनाथ मंदिर (पहलगाव)

जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे- बुर्जिल दर्रा, बनिहाल दर्रा, जोजिला दर्रा भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील वुलर झील कहाँ स्थित है- जम्मू कश्मीर

श्रीनगर किस नदी के किनारे स्थित है- झेलम नदी जम्मू कश्मीर के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान- सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान, दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान

 

9. ‘परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 (International Day against Nuclear Tests 2022)' कब मनाया गया है ?

Ans. 29 अगस्त

हर साल 29 अगस्त को विश्व स्तर पर परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है इस दिवस की मनाने का उद्देश्य परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है |

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतिहास

• 2 दिसंबर 2009 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 64 वें सत्र में परमाणु परीक्षण के खिलाफ 29 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था, इसके बाद 2010 में पहली बार परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया था |

 

10. पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए CAE नामक उड़ान प्रशिक्षण कंपनी की कृत्रिम बुद्धि संचालित प्रशिक्षण प्रणाली का उपयोग करने वाली दुनिया की पहली एयरलाइन कंपनी कौन सी बनी है ?

Ans. एयर एशिया प्राइवेट लिमिटेड (भारत)

एयर एशिया द्वारा अपनाई गई प्रशिक्षण प्रणाली को CAE पायलट प्रशिक्षण सत्रों के दौरान रीयल-टाइम डेटा प्रदान करता है, और उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण देने के लिए उनका विश्लेषण करता है CAE एक प्रौद्योगिकी कंपनी है, जिसका उद्देश्य भौतिक दुनिया को डिजिटल बनाना और प्रशिक्षण और महत्वपूर्ण संचालन समाधान प्रदान करना है, इसका मुख्यालय कनाडा में है |

एयर एशिया इंडिया

एयर एशिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी है |

स्थापना- 28 मार्च 2013, (संचालन- 12 जून 2014)

मुख्यालय- बैंगलोर (कर्नाटक)

अध्यक्ष- बनमाली अग्रवाल

• CEO- सुनील भास्करन

 

11. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से किस शहर की सबसे ऊंची (103 मीटर) इमारतसुपरटेक ट्विन टावरको विस्फोट के जरिए गिराया गया है ?

Ans. नोएडा (उत्तरप्रदेश)

सुपरटेक ट्विन टावर मेंएपेक्स’ (32 मंजिल) और 'सियान' (29 मंजिल) नामक दो इमारतें थी, जो की उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-93A में अवैध तरीके से बनाई गई थी, यह इमारत कुतुब मीनार से भी ऊंची थी एडिफिस इंजीनियरिंग ने दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमोलिशन्स कंपनी के सहयोग से ट्विन टावर को ध्वस्त करने के कार्य किया है, जिसमें लगभग 3500 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया है |

 

12. भारत के किस राज्य को 119 साल बाद धनसारी-शोखुवी रेलवे लाइन पर दसरा रेलवे स्टेशन मिला है ?

Ans. नागालैंड

नागालैंड को 119 वर्षों से अधिक समय के बाद शोखुवी में अपना दूसरा रेलवे स्टेशन मिला है, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो शोखुवी रेलवे स्टेशन से डोनी पोलो एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नागालैंड और मणिपुर को गुवाहाटी से जोड़ती है |

नागालैंड में पहला दीमापुर रेलवे स्टेशन 1903 में बनाया गया था |