29 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स
(Daily Current Affairs)



1. भारत का पहला '3D पोस्ट ऑफिस' कहाँ बनाया जाएगा ?

Ans. बेंगलुरू (कर्नाटक)

इस 3D पोस्ट ऑफिस भवन का निर्माणलार्सन एंड टुब्रो' कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जो वर्तमान में 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है

• 1,000 वर्ग फुट में बनी इस इमारत को स्थापित करने में 25 लाख रुपये खर्च होंगे, तथा 3D प्रिंट तकनीक से बने डाकघर सामान्य डाकघरों की तरह ही काम करेंगे

 भारत का पहला

1) भारत का पहला 'डार्क स्काई रिजर्व' कहाँ बनाया जाएगा- लद्दाख

2) भारत का पहलावायुसेना विरासत केंद्र' कहाँ बनाया जाएगा-चंडीगढ़

3) जैव विविधता रजिस्टर' पाने वाला भारत का पहला मेट्रो शहर कोलकाता

4) आपदा में फसे लोगों को रेस्क्यू करने लिए ड्रोन फोर्स' बनाने वाला भारत का पहला राज्य- उत्तराखंड

5) मोटे अनाज से संचालित होने वाले भारत के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट' का उद्धघाटन- पूर्णिया (बिहार)

 

2. नीति आयोग ने आधारभूत अवसंरचना के आधार पर किस शहर को पूरे __ भारत में सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिले के रूप में घोषित किया है ?

Ans. हरिद्वार (उत्तराखंड)

नीति आयोग ने उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार को भारत के अन्य 112 आकांक्षी जिलों में से सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिले के रूप में घोषित किया है

आकांक्षी जिलों की रैंकिंग 5 मानकों पर की जाती है, यह है- स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत अवसंरचना और वित्तीय समावेशन एवं कौशल

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के बारें में- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में देश के 112 सबसे कम विकसित जिलों को विकसित करने के लिए आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरू किया था

 

3. जूते और चमड़े के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जूता और चमड़ा उत्पाद नीति 2022' लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है ?

Ans. तमिलनाडु

इस नीति का उद्देश्य वर्ष 2025 तक तमिलनाडु राज्य में चमड़ा क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना और दो लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है

इसके साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रानीपेट के पानापक्कम में 400 करोड़ रुपये के विशाल जूता-चप्पल विनिर्माण पार्क की आधारशिला भी रखी है

तमिलनाडु (Tamil Nadu)

तमिलनाडु की राजधानीचेन्नई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री - मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन

तमिलनाडु के गवर्नर - आर एन रवि

तमिलनाडु के मुख्यनयायाधीश - संजीव बनर्जी

तमिलनाडु के 3 पड़ोसी राज्यकेरल, कर्नाटक, और आंध्रप्रदेश

तमिलनाडु की लोकसभा सीट - 39, राज्यसभा सीट - 18, विधानसभा

सीट - 234

तमिलनाडु की प्रमुख झीलें- बेरिजाम झील, ऊटी झील, कोडाइकनाल

झील, चेम्बरमबक्कम झील

तमिलनाडु के पर्वत- पलानी पर्वत,शेवराय पर्वत, जवादी पर्वत, पँचमलाई

पर्वत, सिरुमलाई पर्वत

भारत का दक्षिणतम बिंदु केप कोमोरिन (कन्याकुमारी) किस राज्य में

स्थित है- तमिलनाडु

तमिलनाडु के प्रमुख हवाईअड्डे- कोयम्बटूर अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा,

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, मदुरै हवाईअड्डा, तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

तमिलनाडु के राष्ट्रीय उद्यान- वेदांतगल अभ्यारण्य, इंदिरागांधी अभ्यारण्य, मुदुमलै अभ्यारण्य

भरतनाट्यम किस राज्य का लोकनृत्य है- तमिलनाडु

 

4. 'यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (UEFA)' का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी ऑफ ईयर 2022 का पुरस्कार किसने जीता है ?

Ans. उपयुक्त दोनों {A.एलेक्सिया पुटेलस (स्पेन) B. करीम बेंजेमा (फ्रांस)}  

करीम बेंजेमा ने पुरुष वर्ग में (UEFA) सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी ऑफ ईयर का पुरस्कार जीता है

वहीं महिला वर्ग में एलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरी बार UEFA सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ी ऑफ ईयर का पुरस्कार जीता है

1) 'AIFF सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ ईयर 2021-22' का पुरस्कार- सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण

2) फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 में सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार- एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना, स्पेन)

3) 15वां ESPN क्रिकइंफो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बैटिंग ऑफ ईयर 2021' पुरस्कार-ऋषभ पंत (भारत)

4) 'ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 202- डेरिल मिशेल

5) फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 में सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार- रॉबर्ट लेवानडॉस्की

 

5. भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत 'INS विक्रांत' भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा, इस विमानवाहक पोत का निर्माण किस कंपनी ने किया है ?

Ans. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), केरल

इस विमानवाहक पोत को कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने 20000 करोड़ रूपये की लागत से बनाया है, INS विक्रांत केरल में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा

• INS विक्रांत के बारें में- इस पोत पर करीब 1700 नौसैनिक तैनात रहेंगे, पोत पर तैनात होने वाली महिला नौसैनिकों के लिए विशेष केबिन बनाए गए है

• INS विक्रांत की अधिकतम रफ्तार 51 किलोमीटर प्रतिघंटा है, यह एक बार में 13890 किलोमीटर की यात्रा कर सकता है

 

6. 'लुसाने डायमंड लीग 2022' का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट कौन बने है ?

Ans. नीरज चोपड़ा (भाला फेंक)

नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग 2022 जीती है

आयोजन स्थल- स्विट्ज़रलैंड

 

7. राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने परिवार कल्याण कार्डयोजना शुरू की है ?

Ans. उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण कार्ड योजना के माध्यम से उत्तरप्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक परिवार को एक पहचान पत्र जारी करेगी इस कार्ड की सहायता से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा यह कार्ड आधार कार्ड की तरह 12 अंको का एक यूनिक कार्ड होगा जिसमे उस परिवार के सभी सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी होगी

1) किस राज्य सरकार ने भारत की पहली शिक्षा टाउनशिप' स्थापित करने की घोषणा की है- उत्तरप्रदेश

2) भारत का पहला 'नाइट सफारी और जैव विविधता पार्क' कहाँ बनाया जाएगा- लखनऊ (उत्तरप्रदेश)

3) किस राज्य ने रेडियो जयघोष' नामक सामुदायिक रेडियो चैनल का शुभारंभ किया है- उत्तरप्रदेश

4) नई तकनीक का प्रयोग कर गन्ने की खेती बढ़ावा देने के लिए पंचामृत __ योजना' को किस राज्य सरकार ने शुरू किया है- उत्तरप्रदेश

5) '13 एक्सप्रेसवे' वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है- उत्तरप्रदेश

 

8. 28वां अबूधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 2022' किसने जीता है ?

Ans. अर्जुन एरिगेसी (भारत

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने स्पेन के डेविड एंटन गुईजारो को हराकर 28वां अबूधाबी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट 2022 जीत लिया है अर्जुन एरिगेसी नौवें और अंतिम दौर में स्पेनिश खिलाड़ी को हराकर 7.5 अंक से विजेता रहे है

आयोजन स्थल- अबूधाबी (UAE)

 

9. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में 1000 साल से भी अधिक पुराने ऐतिहासिक स्थितअनंग ताल झील' को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है ?

Ans. दिल्ली

दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल झील को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है

यह अनंग ताल दिल्ली के संस्थापक राजा अनंग पाल तोमर द्वारा 1052 . में निर्मित की गई थी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

स्थापना- 1861

मुख्यालय- नई दिल्ली

महानिदेशक- वी. विद्यावती

संस्थापक- अलेक्जेंडर कनिंघम

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मूल संगठन- संस्कृति मंत्रालय

 

10. इस्तेमाल की जा चुकी बैटरियों के उचित प्रबंधन के लिए बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2022 की किसने प्रकाशित किया है ?

Ans. केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

नए नियम बैटरी (प्रबंधन और निपटान) नियम, 2001' की जगह लेंगे

नियम जिन बैटरियों को कवर करते है वो है- इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी, पोर्टेबल बैटरी, ऑटोमोटिव बैटरी और औद्योगिक बैटरी

नियम जिन बैटरियों को कवर नहीं करते है वो है- हथियारों, युद्ध सामग्री और सैन्य उद्देश्य सामग्री वाली बैटरीयां, एवं अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले उपकरणों में इस्तेमाल की गई बैटरीयां

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री- भूपेंद्र यादव

 

11. पूरी दुनिया की अकेले उड़ान भरने वालेसबसे कम उम्र के पायलट' कौन बने है ?

Ans. मैक रदरफोर्ड (बेल्जियम & UK)

• 17 वर्षीय ब्रिटिश-बेल्जियन नागरिक मैक रदरफोर्ड ने पूरी दुनिया की अकेले उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के पायलट के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है

मैक रदरफोर्ड ने इस साल 23 मार्च को सोफिया (बुल्गारिया) से उड़ान भरी थी और 52 देशों के ऊपर से लगभग 250 घंटे की उड़ान भरने के बादफिर बुल्गारिया में लैंड किया है, बुल्गारिया कंपनी ICDSoft उनकी यात्रा की फंडिंग की थी

 

12. क्रिकेट एशिया कप 2022' कहाँ आयोजित हुआ है ?

Ans. संयुक्त अरब अमीरात (UAE

पहले एशिया कप श्रीलंका में आयोजित किया जाना था लेकिन आर्थिक संकट के कारण इसे UAE में स्थानांतरित कर दिया गया है

संस्करण-15 वां